Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

पंजाब बंद का दिखा असर, कई बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही

Updated on Friday, August 21, 2026 20:32 PM IST

'बंदी सिखों' की रिहाई की मांग को लेकर बुलाए गए पंजाब बंद का असर पूरे राज्य में दिखा और अमृतसर में बाजार पूरी तरह बंद रहे। किसान संगठनों, मजदूर यूनियनों, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं और कई राजनीतिक दलों ने इस बंद का समर्थन किया। बंद दोपहर 2 बजे तक रहेगा। कौमी इंसाफ मोर्चा और सिख धार्मिक व राजनीतिक संगठनों के बुलाए पंजाब बंद का असर अमृतसर में दिखा। कई बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम देखी गई। इस बंद मकसद जगतार सिंह हवारा के लिए पैरोल की मांग करना भी है। हवारा 1995 में मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या से जुड़े मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। अमृतसर एडीसीपी गुरदेव सिंह सहोटा ने कहा, "सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर तीन जोन में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। मेडिकल और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी सामान्य रूप से काम कर रही हैं। हमारी गाइडलाइंस साफ हैं। हमें शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है और कोई हिंसक स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए।"


हवारा कमिटी के प्रेसिडेंट बरजिंदर सिंह ने कहा, "आज का पंजाब बंद पूरी तरह सफल रहा है। हम अभी अमृतसर के मुख्य बाजार, हॉल बाजार में खड़े हैं। पूरा बाजार बंद है। सभी शिक्षण संस्थान, यूनिवर्सिटी और कॉलेज बंद हैं। बैंक, कोर्ट और अन्य संस्थान भी बंद हैं।"
मोहाली में 'कौमी इंसाफ मोर्चा' के सदस्यों ने एयरपोर्ट-केएफसी रोड, रोपड़-मोहाली रोड और दूसरे मुख्य रास्तों को ब्लॉक करने के लिए ट्रक खड़े कर दिए। जिसकी वजह से मोहाली एयरपोर्ट रोड और सनी एन्क्लेव चौक पर ट्रैफिक जाम लग गया।


कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य सरबजीत सिंह ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, "कौमी इंसाफ मोर्चा 'बंदी सिखों' की रिहाई के लिए लगभग साढ़े तीन साल से विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। मोर्चे के आह्वान पर आज पंजाब पूरी तरह बंद है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रहेगा। यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। हालांकि, कभी-कभी हमें कुछ कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं क्योंकि, जैसा कि आप जानते हैं, ऐसी स्थितियों में कभी-कभी ऐसे कदम जरूरी होते हैं।"


इसी तरह मानसा जिले के अकालिया गांव में बरनाला-मानसा रोड पर जाम लगाने की खबर है। राज्यव्यापी बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जगतार सिंह हवारा समेत सिख कैदियों की रिहाई की मांग की। अबोहर में सिख और किसान संगठनों के सदस्यों ने 'कौमी इंसाफ मोर्चा' के पंजाब बंद के आह्वान पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X