Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

मनोरंजन

भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी, लोगों को पर्सनल लाइफ में दखल न देने की हिदायत दी

Updated on Saturday, August 22, 2026 14:01 PM IST

मुंबई : सेलेब्स को अक्सर अपने लुक्स, बयान और कई वजहों से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, जिनके सपोर्ट में अक्सर उनके घरवाले आगे आते हैं। शनिवार को ऐसा ही हुआ, जब करीना कपूर को सपोर्ट करने के लिए उनकी ननद सबा पटौदी सामने आईं। दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री करीना कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अभिनेत्री तीसरे बच्चे की उम्मीद से हैं। सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम के जरिए अफवाहों पर विराम लगाया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिनेत्री की वही तस्वीर पोस्ट कर कहा कि कुछ बातें प्राइवेट ही होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने लोगों को किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में अंदाजा लगाने से बचने की अपील की।


सबा पटौदी ने लिखा, "एक बेकार एंगल और खराब हेयर-डे हो सकता है। लोग कैसे इतनी बड़ी बात सोच लेते हैं। वो एयरपोर्ट से एकदम स्टाइलिश और स्लिम लुक में निकली थी और अब जिम से। बस इतनी-सी बात है।"
उन्होंने आगे बताया कि वह अपनी बहन सोहा अली खान को दूसरे बच्चे के लिए मना रही हैं, लेकिन बात नहीं बन रही है। सबा पटौदी ने लिखा, "मैं अपनी बहन को दूसरे बच्चे के लिए मना रही हूं... काश ये सच होता। वह ये बात कहने के लिए मुझे मार ही डालेगी!"


सबा ने लोगों से दूसरों की निजी जिंदगी में दखल न देने की अपील भी की और लिखा, "जियो और जीने दो। कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दीजिए। अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ।"
बता दें कि करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें करीना जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जाती दिख रही थीं, तभी उनकी टीम का एक मेंबर पपराजी से बचाने के लिए उनके सामने छाता लगा देता है। इसी वीडियो के बाद लोगों ने बेबी बंप की चर्चा शुरू कर दी।


बता दें, करीना और सैफ अली खान ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी। उनके दो बेटे हैं - तैमूर अली खान, जिसका जन्म 2016 में हुआ था और जहांगीर अली खान, जिसे प्यार से जेह कहा जाता है, जिसका जन्म 2021 में हुआ था।

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X