Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

मनोरंजन

स्मृति शेष : 'अरे, कहना क्या चाहते हो' फेम एक्टर अच्युत पोतदार, सेना से सिनेमा तक बनाई पहचान

Updated on Saturday, August 22, 2026 18:07 PM IST

मुंबई : जिस तरह मुख्य कलाकारों, गायकों और निर्माताओं ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है, ठीक उसी प्रकार चरित्र अभिनेताओं ने भी बॉलीवुड को एक नए आयाम तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हीं चरित्र अभिनेताओं में एक नाम अच्युत पोतदार का है।

ब्लॉकबस्टर मूवी '3 इडियट्स' में एक सख्त प्रोफेसर का किरदार निभाने वाले अभिनेता अच्युत पोतदार को आज भी लोग मूवी में उनके दो आइकॉनिक डायलॉग के लिए काफी पसंद करते हैं, जिसमें एक 'क्या बात है' और दूसरा 'अरे, कहना क्या चाहते हो?'

अच्युत पोतदार का जन्म 22 अगस्त 1934 को जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय रीवा में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में कार्य किया। इसके बाद वह भारतीय सेना में शामिल हो गए और सेवा देते हुए वर्ष 1967 में कैप्टन के पद से रिटायर हुए।

सेना में वर्षों की नौकरी के बाद, उन्होंने 'इंडियन ऑयल' में वर्षों तक कार्यकारी (एग्जीक्यूटिव) के रूप में काम किया और वर्ष 1992 में वहां से भी रिटायर हुए। हालांकि, आईओसीएल में नौकरी के दौरान ही उन्होंने 44 वर्ष की आयु में 1980 में फिल्म 'आक्रोश' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

अपने 4 दशक से लंबे एक्टिंग करियर में अभिनेता ने 125 से अधिक बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा, उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों और नाटकों में काम किया। हालांकि, लोगों ने उनके जिस किरदार को सबसे ज्यादा पसंद किया, वह फिल्म '3 इडियट्स' में एक सख्त प्रोफेसर का था।

'3 इडियट्स' के अलावा, उन्होंने 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'इश्क', 'राजू बन गया जेंटलमैन', 'दबंग 2', 'आक्रोश', 'तेजाब', 'परिंदा', 'रंगीला', 'वास्तव', 'परिणीता' जैसी फिल्मों में विभिन्न किरदार निभाए, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं, टेलीविजन में उन्होंने 'वागले की दुनिया', 'भारत एक खोज', और मराठी धारावाहिक 'माझा होशील ना' में काम किया।

अच्युत पोतदार ने अपनी अंतिम सांस 18 अगस्त 2025 की रात को 90 वर्ष की आयु में मुंबई के ठाणे के एक अस्पताल में ली, लेकिन फिल्मों में अपनी भूमिका, खासकर '3 इडियट्स' में अपना प्रसिद्ध संवाद 'अरे भाई, कहना क्या चाहते हो', के लिए वह हमेशा याद किए जाते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X