Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

मनोरंजन

ट्विंकल खन्ना को पैकिंग करता देख उदास हुआ पालतू डॉग मिस्टर जीव्स, मोजा चुराकर भागा

Updated on Sunday, August 23, 2026 17:19 PM IST

मुंबई : अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने अपने पालतू डॉग मिस्टर जीव्स के साथ अपने प्यारे रिश्ते की एक मजेदार झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। ट्विंकल ने बताया कि जैसे ही वह ट्रिप के लिए अपना सामान पैक करने लगीं, उनके पालतू डॉग को समझ आ गया कि वह कहीं जाने वाली हैं। इसके बाद मिस्टर जीव्स का चेहरा उतर गया और वह अपनी नाराजगी अलग ही अंदाज में जाहिर करने लगा।

ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर मिस्टर जीव्स के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की। पहली तस्वीर में वह सोफे पर अपने डॉग के साथ बैठी नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह उसे प्यार से अपनी गोद में उठाए हुए हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने पालतू डॉग की मजेदार हरकत के बारे में बताया और पूछा कि क्या दूसरे पालतू जानवर भी अपने मालिक के कहीं जाने पर इसी तरह नाराज होते हैं।

ट्विंकल ने लिखा, ''जैसे ही मिस्टर जीव्स ने मुझे पैकिंग करते देखा, वह उदास हो गया। उसकी पूंछ नीचे झुक गई और आंखों में भी उदासी नजर आने लगी। मेरा भी घर से जाने का मन नहीं करता, भले ही वह सिर्फ एक दिन के लिए ही क्यों न हो।''

उन्होंने लिखा, ''डॉग्स की भावनाओं को समझना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि उनकी आंखें नेचुरली थोड़ी झुकी हुई होती हैं और उनके पास पूंछ की जगह सिर्फ टेलबोन (रीढ़ की आखिरी हड्डी) है।''

ट्विंकल ने पोस्ट में आगे बताया, ''मिस्टर जीव्स ने मुझे परेशान करने का अपना तरीका खोजा था। वह मेरे ऊपर उछलने लगा और अचानक मेरा एक मोजा चुरा लिया। इसके बाद वह मोजा लेकर भाग गया और मैं उसे पकड़ भी नहीं पाईं।''

ट्विंकल ने मजाक में लिखा, ''तो अगर आप मुझे बिना मोजे के देखें, तो समझिए यह कोई फैशन स्टाइल नहीं है। यह मिस्टर जीव्स की वजह से है।''

इसके साथ ही उन्होंने अपने फॉलोअर्स से पूछा कि क्या उनके पालतू जानवर भी उनके घर से बाहर जाने पर उन्हें इसी तरह 'सजा' देते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X