Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

मनोरंजन

'सिचुएशनशिप' प्यार नहीं, बस टाइम पास है, मैं इन चीजों में विश्वास नहीं करता : प्रतीक सहजपाल

Updated on Monday, August 24, 2026 12:08 PM IST

मुंबई : अभिनेता और 'बिग बॉस 15' के रनर-अप प्रतीक सहजपाल ने आज के दौर में बदलते रिश्तों और प्यार की परिभाषा को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। अभिनेता ने कहा कि वह 'सिचुएशनशिप' जैसे रिश्तों को प्यार नहीं मानते। उनके मुताबिक, आज की पीढ़ी रिश्तों को लेकर पहले से ज्यादा खुलकर सोचती है और लोग अपनी पसंद के हिसाब से रिश्ते बना रहे हैं लेकिन वह खुद इस तरह के रिश्तों में विश्वास नहीं रखते।

समाचार एजेंसी ने जब प्रतीक सहजपाल से मॉडर्न रिश्तों में आ रहे बदलावों के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह 'सिचुएशनशिप' शब्द को ही रिश्तों के लिए सही नहीं मानते। अगर किसी रिश्ते में प्यार है, तो उसे सिर्फ एक अस्थायी साथ या बिना नाम वाले रिश्ते के रूप में नहीं देखा जा सकता।

प्रतीक ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो जब मॉडर्न रिश्तों की बात आती है तो मैं 'सिचुएशनशिप' भी नहीं कह सकता। मुझे लगता है कि ये बहुत बड़ी-बड़ी बातें हैं। इसमें प्यार जैसा कुछ नहीं है। इसे प्यार नहीं कह सकते। यह सिर्फ टाइम पास है। आज कई लोग इस तरह के रिश्तों में सहज हैं, जहां वे एक व्यक्ति के साथ आज रहते हैं और अगले दिन किसी और के साथ आगे बढ़ जाते हैं। मैं इसे गलत नहीं कह रहा हूं। बस मेरे मुताबिक, यह आज की पीढ़ी की सोच और बदलती जिंदगी का हिस्सा है और हर व्यक्ति अपनी पसंद के हिसाब से जीने के लिए स्वतंत्र है।''

प्रतीक ने पुराने समय का उदाहरण देते हुए कहा, ''शुरुआत में ग्रुप मैरिज जैसा कॉन्सेप्ट होता है और बाद में यह अलग रूप में आगे बढ़ता है। समाज में रिश्तों को लेकर सोच हमेशा बदलती रही है और इसमें उन्हें कोई परेशानी नहीं है। लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं। मैं इन सब चीजों में विश्वास नहीं करता।''

अपने नए शो 'दिल से दीवानगी तक' के बारे में बात करते हुए प्रतीक ने कहा, ''शो में रिश्तों को कुछ अलग तरीके से दिखाया गया है। मैं शिवाय नाम का किरदार निभा रहा हूं, जो अपनी भावनाओं को लेकर थोड़ा उलझा हुआ है। उसके अंदर प्यार है, लेकिन वह अपनी भावनाओं को समझने और उनके साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। शो में भले ही मेरा किरदार भावनात्मक रूप से उलझा हुआ नजर आए, लेकिन उसकी आंखों में यह साफ दिखाई देगा कि वह वास्तव में किससे प्यार करता है।''

प्रतीक ने प्यार को लेकर अपनी निजी सोच भी साझा की। उन्होंने कहा, "प्यार का मतलब यह जरूरी नहीं है कि मेरे सामने कोई लड़की हो और मैं लड़का हूं, तो मैं कहूं कि मैं उस लड़की से प्यार करूंगा। मैं इस पौधे से भी प्यार कर सकता हूं। मैं आपसे भी प्यार कर सकता हूं। मुझे यह कैमरा भी बहुत पसंद है और मैं इससे भी बहुत प्यार करता हूं।"

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X