Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

पंजाब: नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

Updated on Tuesday, August 25, 2026 19:36 PM IST

अमृतसर : पंजाब में अमृतसर पुलिस ने एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जो सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में लिप्त थे। इस गिरोह से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 20 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है। पंजाब पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर विस्तृत जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, पहले इस बारे में अमृतसर के लोपोके थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को शुरू किया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है, जिसके तहत यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस मॉड्यूल में कितने लोग जुड़े हुए थे और इनकी भूमिका क्या थी। पुलिस ने बताया कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर कैसे सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी हो जा रही थी। यह संभव कैसे हो पाया था। जरूर कहीं ना कहीं पर किसी ना किसी प्रकार की खामी रही है। इसी वजह से यह सब कुछ मुमकिन हो पाया है। पुलिस इस घटना से जुड़े इन्हीं सब बिंदुओं की पूरी पड़ताल कर रही है।


पुलिस ने कहा कि हम पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में हरसंभव काम कर रहे हैं। पंजाब में नशा और अवैध हथियारों को प्रचारित करने की दिशा में जितने भी नेटवर्क जुड़े हुए हैं, उन सभी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस नेवटर्क से जुड़े किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारा एकमात्र मकसद सिर्फ पंजाब को नशामुक्त बनाना है।


बता दें कि पंजाब पुलिस की ओर से लगातार इस तरह की कार्रवाई की जा रही है, जिसके सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है।
इससे पहले, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों और नशा तस्करी से जुड़े तीन अलग-अलग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से नौ अवैध पिस्तौल और 6.311 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X