Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

मनोरंजन

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी

Updated on Wednesday, August 26, 2026 12:18 PM IST

मुंबई : अभिनेता अनुपम और अभिनेत्री किरण खेर बुधवार को अपनी शादी की 41 सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता ने पत्नी किरण खेर को शुभकामाएं देने के साथ-साथ जिंदगी का अहम हिस्सा बताया। अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पत्नी किरण खेर के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके जरिए उन्होंने जिंदगी के हसीन पलों को याद कर बताया कि शादी के साथ-साथ आपसी सम्मान बहुत जरूरी होना चाहिए। उन्होंने लिखा, "हमें शादी की 41वीं सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं। जब आप अपनी सालगिरह पर तस्वीर पोस्ट करने के लिए फोटो ही ढूंढने लगे क्योंकि पहले की सालगिरह पर ज्यादातर फोटो पोस्ट कर चुके हैं, तो समझ जाइए कि आपकी शादी को बहुत लंबा समय बीत गया है।


अभिनेता ने आगे लिखा, "41 सालों में प्यार, हंसी, झगड़े, असहमतियां, साथ, अपनी-अपनी जर्नी, मुश्किल वक्त और शानदार वक्त सब देखा। दूसरे शब्दों में कहें तो एक शादी। किरण और मैं बहुत अलग हैं और शायद इसी वजह से ये 41 साल इतने दिलचस्प रहे। हमने हमेशा एक-दूसरे को खुद बने रहने की आजादी दी है। प्यार तो है ही लेकिन सालों के साथ मुझे लगता है कि आपसी सम्मान भी उतना ही कीमती हो जाता है।"


अभिनेता का मानना है कि जिंदगी तब और खूबसूरत हो जाती है, जब किसी ने उसका बड़ा हिस्सा देखा हो। उन्होंने लिखा, "जिंदगी बदलती है, लोग बदलते हैं, हालात बदलते हैं, लेकिन ये जानना बहुत खूबसूरत होता है कि इतने सालों बाद भी कोई है जिसने आपकी और अपनी जिंदगी का इतना बड़ा हिस्सा देखा हो। तो ये रहे हमारे 41 साल। अधूरे, आजाद, कभी-कभी चिढ़ाने, कभी-कभी असंभव लगने वाले, लेकिन हमेशा एक-दूसरे के साथ। हैप्पी एनिवर्सरी, प्यारी किरण खेर भगवान हमें आशीर्वाद दे और हम कई और सालों तक एक-दूसरे के साथ चलते रहें। हमेशा प्यार।"


बता दें कि अभिनेता अनुपम खेर और किरण खेर की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले अभिनेता ने साल 1979 में मधुमालती कपूर से की थी, जो जल्द ही टूट गई थी। इसके बाद उन्होंने 26 अगस्त 1985 को अभिनेत्री किरण खेर से दूसरी शादी की।
किरण की भी यह दूसरी शादी थी; इससे पहले उनका विवाह गौतम बेरी से हुआ था, जिनसे उन्हें एक बेटा (सिकंदर खेर) हुआ। अनुपम खेर ने सिकंदर खेर को अपना नाम और एक पिता का प्यार दिया।

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X