Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

संत कबीर कुटीर पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बांधी राखी

Updated on Wednesday, August 26, 2026 19:46 PM IST

चंडीगढ़ : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार सुबह चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘संत कबीर कुटीर’ पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी को राखी बांधी तथा उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डॉ. गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। यह पर्व हमें समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपने दायित्व को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान के क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।


डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं, बल्कि परिवार, समाज और सरकार के सामूहिक संकल्प का विषय है। जब हमारी बेटियां शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ती हैं और महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तभी समाज और प्रदेश वास्तव में मजबूत होता है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की बहनों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त मध्यरात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की लाखों बहनों के लिए सुविधा के साथ-साथ आत्मीयता और सम्मान का भावनात्मक उपहार है। निशुल्क यात्रा की सुविधा से बहनें अपने भाइयों के घर आसानी से पहुंच सकेंगी और परिवार के साथ रक्षाबंधन का पवित्र पर्व मना सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार के उस मानवीय दृष्टिकोण को भी दर्शाती है, जिसमें त्योहारों के अवसर पर आमजन की सुविधा और भावनाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है।


डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति’ को देश की प्रगति और विकसित भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति माना गया है। केंद्र सरकार की इसी सोच को हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि बेटी को शिक्षा, महिला को सम्मान और परिवार को सुरक्षा- इसी सोच के साथ हरियाणा को सशक्त और समृद्ध बनाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश की सभी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रत्येक परिवार में प्रेम, विश्वास, सम्मान और खुशियों को और मजबूत करे तथा हरियाणा की हर बेटी और बहन के जीवन में आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और सम्मान का प्रकाश लेकर आए।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X