Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

'बातचीत और हड़ताल साथ-साथ नहीं चल सकते', पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के प्रदर्शन पर बोले सीएम भगवंत मान

Updated on Thursday, August 27, 2026 20:29 PM IST

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर कहा है कि बातचीत और हड़ताल साथ-साथ नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे का समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन बातचीत तभी होगी जब हड़ताल खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "कर्मचारी हमारे परिवार का अहम हिस्सा हैं और हम उनकी हर जायज बात सुनने को तैयार हैं, लेकिन बातचीत और हड़ताल साथ-साथ नहीं चल सकते। सरकार हर मुद्दे का समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन बातचीत तभी होगी जब हड़ताल खत्म हो जाएगी।" उधर, राज्यभर में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशनील कुमार शर्मा ने कहा, "आज हम डीसी कार्यालय में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हम यह प्रदर्शन नहीं करना चाहते थे। अगर पंजाब सरकार ने हमें शांति से, प्यार और सम्मान के साथ विरोध करने का मौका दिया होता, तो हमारे लिए अपना सरकारी काम छोड़कर सड़कों पर उतरने की कोई वजह नहीं होती।"
उन्होंने कहा कि हमारे साथ 15 से 20 जत्थेबंदियां शामिल हैं। अशनील शर्मा ने कहा कि यह हमारा एक दिन का अवकाश लेने वाला प्रदर्शन था। शाम को बैठक की जाएगी। आगे जो भी निर्णय लिया जाता है, उसे लागू किया जाएगा।


अशनील कुमार शर्मा ने कहा कि हमारी पहली मांग महंगाई भत्ते (डीए) की है, जो हमारा कम है। इसके लिए हमें कोर्ट भी जाना पड़ा था। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन भी मिलनी चाहिए। यह हमारी बिल्कुल जायज मांगें हैं। हमारा सरकार से अनुरोध है कि यह हमारी जायज मांगें हैं, इनको मान लिया जाना चाहिए।
अमृतसर में आईएएनएस से बात करते हुए जूनियर इंजीनियर्स काउंसिल सिटी सर्कल के अध्यक्ष के राम कुमार ने कहा, "आज भी विरोध प्रदर्शन जारी है। पूरे पंजाब में सभी सरकारी कर्मचारी आज सामूहिक छुट्टी पर हैं। जेई काउंसिल ड्यूटी पर मौजूद है। हमारे बोर्ड और अन्य संगठन के विरोध करने का अपना अलग तरीका है।"


उन्होंने कहा कि संयुक्त मंच सामूहिक छुट्टी पर है, जबकि जूनियर इंजीनियर्स काउंसिल दो घंटे का विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा, हम अपनी ड्यूटी ठीक से निभा रहे हैं। लोगों से बातचीत और सेवा का काम जारी है, और जो कर्मचारी ड्यूटी पर हैं, वे अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई इमरजेंसी आती है, तो हम बिना रुकावट बिजली सप्लाई देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हम आम उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई जारी रखेंगे। विरोध करना हमारा अधिकार है, और हम विरोध कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X