Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

‘शुद्धिकरण’ जैसी घटनाएं सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों के लिए चिंताजनक : कुमारी सैलजा

Updated on Thursday, August 27, 2026 20:36 PM IST

सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में हुई जनसभा के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ से जुड़े प्रकरण को गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आधुनिक भारत में जाति के आधार पर किसी व्यक्ति को अपमानित या हीन महसूस कराने वाली मानसिकता के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में इस घटना का उल्लेख करते हुए कहा है कि इससे उन्हें छुआछूत का एहसास हुआ और उनका अपमान हुआ। ऐसे में इस विषय को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित करने के बजाय इसकी गंभीरता को समझना चाहिए। सांसद ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में किसी भी व्यक्ति की जाति, धर्म अथवा सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर उसके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली कोई भी घटना संविधान में निहित समानता और सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से कथित ‘शुद्धिकरण’ के समर्थन में सामने आए बयान इस मामले को और गंभीर बनाते हैं। जिम्मेदार राजनीतिक पदों पर बैठे लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वे समाज को जोड़ने, भेदभाव समाप्त करने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने वाली भाषा का प्रयोग करें। यदि किसी घटना से समाज के किसी वर्ग की गरिमा आहत होती है तो उसका बचाव करने के बजाय संवेदनशीलता के साथ स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।


कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। देश यह जानना चाहता है कि क्या भाजपा नेतृत्व सार्वजनिक स्थल के ‘शुद्धिकरण’ जैसी परंपराओं को उचित मानता है या वह जातिगत भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करता है।
सांसद ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संवैधानिक व्यवस्था ने प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और गरिमा का अधिकार दिया है। भारत ने दशकों की सामाजिक और लोकतांत्रिक यात्रा में छुआछूत तथा जातिगत भेदभाव के विरुद्ध लंबा संघर्ष किया है। ऐसे समय में ऐसी कोई भी घटना या बयान, जिससे पुरानी भेदभावपूर्ण मानसिकता को बढ़ावा मिलता दिखाई दे, समाज के लिए चिंताजनक है।


मनुष्य की गरिमा और समानता पर कोई समझौता नहीं हो सकता
कुमारी सैलजा ने कहा कि यह मामला केवल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे या किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है। सवाल देश के करोड़ों दलितों, वंचितों और उन सभी नागरिकों की गरिमा का है, जो संविधान की समानता और सामाजिक न्याय की भावना में विश्वास रखते हैं। राजनीतिक विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन मनुष्य की गरिमा और समानता पर कोई समझौता नहीं हो सकता।


किसी भी इंसान का मूल्यांकन उसकी जाति से नहीं होता
कुमारी सैलजा ने कहा कि देश को उन जातिवादी सोच से मुक्त करने के लिए सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों को जिम्मेदारी निभानी होगी। आज आवश्यकता किसी व्यक्ति या मंच के ‘शुद्धिकरण’ की नहीं, बल्कि उस सोच को समाप्त करने की है जो आज भी किसी इंसान का मूल्यांकन उसकी जाति के आधार पर करती है। भारत बाबा साहेब के संविधान, समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के सिद्धांतों से ही आगे बढ़ेगा।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X