Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस का संगठनात्मक संवाद अभियान: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Updated on Thursday, August 27, 2026 20:42 PM IST

नारनौल : हरियाणा कांग्रेस के संगठनात्मक संवाद अभियान के पांचवें चरण के अंतिम दिन गुरुवार को एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नारनौल (महेंद्रगढ़) में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को लेकर व्यापक मंथन किया। इस दौरान महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक के साथ-साथ महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, अटेली और नारनौल विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग संवाद बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने तथा विधानसभा क्षेत्रवार संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जनता के बीच सक्रिय रहने और आम लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। बैठकों में स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दे भी प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखे। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस संगठन जनता के सवालों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।

किसानों और कर्मचारियों के मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज प्रदेश का किसान, कर्मचारी, युवा और आम नागरिक अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। महेंद्रगढ़ जिले में पटवारियों की हड़ताल के कारण खरीफ फसलों की विशेष गिरदावरी प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं। करीब 216 पटवारियों की हड़ताल के चलते हजारों इंतकाल, नकल और प्रमाण पत्र संबंधी काम लंबित बताए जा रहे हैं। ऐसे में सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कर राजस्व और किसानों से जुड़े कार्य तत्काल सुचारू करवाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का आंदोलन भी सरकार की संवेदनहीनता का परिणाम है। महेंद्रगढ़-नारनौल क्षेत्र में भी कर्मचारियों के समर्थन में किसान और सामाजिक संगठन सामने आए हैं। सरकार को टकराव का रास्ता छोड़कर कर्मचारियों की जायज मांगों पर तत्काल बातचीत करनी चाहिए।

युवाओं, रोजगार और कानून-व्यवस्था पर भी सरकार से जवाब मांगा
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा का युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है और सरकारी भर्तियों तथा रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों और युवाओं से किए गए वादों को पूरा किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। कांग्रेस विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र में रोजगार, कानून-व्यवस्था, कर्मचारियों के आंदोलन, किसानों की समस्याओं, बढ़ते टैक्स बोझ और भ्रष्टाचार समेत जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

‘चंदा चोरी’ और युवाओं पर कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि ‘चंदा चोरी’ के मुद्दे और जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ हुए कथित अत्याचार के विरोध में कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायकों के साथ पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई विधायकों को चोटें आईं। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को विधानसभा में प्रवेश करने से बलपूर्वक रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक अधिकारों का अपमान है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय जनता के सवालों का जवाब दे। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक और जनप्रतिनिधि का अधिकार है। कांग्रेस किसानों, कर्मचारियों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की आवाज सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाती रहेगी।
उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों और रोजगार की मांग को लेकर आवाज उठा रहे युवाओं के साथ यदि किसी प्रकार की ज्यादती हुई है तो सरकार को उसकी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान
एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस का संगठनात्मक संवाद अभियान केवल बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक सक्रिय एवं मजबूत बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मुद्दों की आवाज बनकर सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेंगे। संगठन की मजबूती ही आने वाले समय में कांग्रेस को और अधिक प्रभावी बनाने का आधार बनेगी।
नारनौल (महेंद्रगढ़) में आयोजित बैठकों के साथ ही कांग्रेस के संगठनात्मक संवाद अभियान के पांचवें चरण का समापन हुआ। इस चरण के दौरान विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति, जनसमस्याओं और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कोआर्डिनेशन व कनेक्ट सेंटर के इंचार्ज दीपक लाम्बा सहित पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X