Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

जनता भाजपा सरकार की दी महंगाई से त्रस्त और मुख्यमंत्री पंजाब में मस्त : दुष्यंत चौटाला

Updated on Thursday, August 27, 2026 20:50 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दिनों-दिन महंगाई आसमान को छू रही है और खाने-पीने वाली चीजों से लेकर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को चीनी के दाम दो रूपए बढ़ने पर संसद में जवाब देना पड़ा था, लेकिन आज 20 से 25 रुपए तक चीनी के दाम बढ़ने पर भी सरकार चुप बैठी है।


अंतरराष्ट्रीय कीमतों की गिरावट के बावजूद गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए नहीं जा रहे है। वीरवार को दुष्यंत चौटाला जींद जिले के दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस बार बरसात कम होने के चलते किसानों को फसल के कम उत्पादन की चिंता सता रही है, ऐसे में सरकार को इसको लेकर गंभीरता से कदम उठाना चाहिए। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सवाल खड़ा किया है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास प्रदेश की जनता की समस्याएं और कर्मचारियों की मांगे सुनने का समय क्यों नहीं है ? उन्होंने कहा कि सीएम अपनी विफलताओं का ठीकरा दूसरे नेताओं पर फोड़ रहे है। दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हड़ताली सफाई कर्मचारियों से वार्ता करने के लिए राजी नहीं है। पुलिस के पहरे में आज शहरों में कचरा उठाया जा रहा है। दूसरी तरफ पटवारी और कानूनगो भी हड़ताल पर बैठे है। आज प्रदेश के ऐसे खराब हालात इसलिए बने है क्योंकि सीएम किसी से वार्ता नहीं चाहते है।


दुष्यंत ने कहा कि मुख्यमंत्री सुबह-शाम पूर्व सरकारों को कोसने की बजाय प्रदेश के खराब हालातों पर ध्यान दें। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि प्रदेश का 70 प्रतिशत राजस्व एकत्रित करने वाले जिला गुरुग्राम के थोड़ी देर की बरसात में ही हाल बेहाल हो जाते है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है ? हरियाणा में शुरू हुए विधानसभा मानसून सत्र के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार विधानसभा और संसद की गरिमा को तार-तार कर रही है। पिछले कई वर्षों से विधानसभा सत्रों को देखकर यही लगता है कि भाजपा लोकतंत्र को चर्चा से दूर करती जा रही है। जब तक चर्चा नहीं होगी, तब तक सुझाव नहीं आएंगे और सुझाव नहीं आएंगे तो देश आगे नहीं बढ़ेगा। एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर कोई घोटाला हुआ था तो हाईकोर्ट ने 3206 जेबीटी शिक्षकों को नौकरी, रिटायरमेंट के सभी फायदे क्यूं दिए ? उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के घरों में चूल्हा जलाने के लिए पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला और डॉ अजय सिंह चौटाला तो सजा काट आए, लेकिन इस देश में कानून कोर्ट से निर्धारित होते है और कोर्ट ने आज 3206 शिक्षकों की भर्ती को मान्य करार दिया है। अगर मुख्यमंत्री के पेट में इतना ही दर्द हो रहा है तो वे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले जाए, उनकी सरकार है। वहीं दुष्यंत चौटाला ने पंजाब सरकार की तर्ज पर हरियाणा में भी जॉब सिक्योरिटी का कानून लाने की मांग भी उठाई। इससे पहले दुष्यंत चौटाला व अन्य वरिष्ठ जेजेपी नेताओं ने जुलाना और नरवाना के बूथ लेवल एजेंट-2 के साथ बैठक कर एसआईआर और संगठन मजबूती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X