Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

राष्ट्रीय

बांदीपोरा से शुरू हुई छोटी अमरनाथ यात्रा, कड़ी सुरक्षा के बीच 108 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Updated on Friday, August 28, 2026 12:25 PM IST

जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह बांदीपोरा के कालूसा स्थित शारदा माता मंदिर से छोटी अमरनाथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस यात्रा को बांदीपोरा के एडीसी जफ़र हुसैन और एसएसपी बांदीपोरा की मौजूदगी में रवाना किया गया।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल की छोटी अमरनाथ यात्रा में कुल 108 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। इनमें युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। यात्रा की शुरुआत शारदा माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को बसों के माध्यम से अरिन डार्डपोरा के लिए रवाना किया गया। वहां से श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन के लिए लगभग 7.5 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करेंगे।

यात्रा में शामिल एक श्रद्धालु ने बताया, “इस जत्थे में लगभग 25 महिलाएं हैं, जबकि बाकी 98-100 पुरुष हैं। हम भगवान शंकर के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए रवाना होने जा रहे हैं। जहां तक इंतजामों की बात है, हमें हर विभाग से बहुत अच्छा सहयोग मिला है।”

वहीं हरियाणा के गुरुग्राम से आए एक अन्य श्रद्धालु ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैं हरियाणा के गुड़गांव से आया हूं। जब मैं युवा था, तब मैं इस यात्रा में शामिल हुआ करता था। हालांकि, कुछ समय के लिए यह यात्रा बंद हो गई थी। जब से यह फिर से शुरू हुई है, प्रशासन, सीआरपीएफ और सेना पिछले दो-तीन वर्षों से इसका बहुत अच्छे से आयोजन कर रहे हैं।”

बांदीपोरा के एडीसी ज़फर हुसैन ने यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर कहा, “हर साल की तरह, आज भी यहां से यात्रा आयोजित की जा रही है। जैसे हमने पिछले साल इसके लिए इंतजाम किए थे, वैसे ही इस साल भी इंतजाम किए हैं। अन्य इंतजाम भी किए गए हैं, जिनमें ट्रेकिंग रूट तैयार करना, पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था करना शामिल है।”

प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह-जगह सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही मेडिकल टीम, पानी और लंगर की भी व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Have something to say? Post your comment
कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

: कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

: युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

: ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

: कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

मध्य प्रदेश: ग्वालियर हादसे में दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 14 पहुंची

: मध्य प्रदेश: ग्वालियर हादसे में दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 14 पहुंची

कोलकाता हादसा : गृह मंत्री अमित शाह ने किया अस्पताल का दौरा, जाना घायलों का हालचाल

: कोलकाता हादसा : गृह मंत्री अमित शाह ने किया अस्पताल का दौरा, जाना घायलों का हालचाल

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने ग्वालियर हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

: राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने ग्वालियर हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

विपक्ष की ओछी हरकतें बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है: कंगना रनौत

: विपक्ष की ओछी हरकतें बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है: कंगना रनौत

X