Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

राष्ट्रीय

BJP के बाद अब संघ में भी हो सकते हैं बड़े बदलाव, कॉकरोच प्रोटेस्ट का दिखेगा असर

Updated on Friday, August 28, 2026 13:05 PM IST

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब चर्चा है कि संघ में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं। जेन-अल्फा और जेन-जी को ध्यान में रखते हुए संघ खुद को युवाओं के हिसाब से ढाल रहा है और संपर्क भी बढ़ा रहा है। भाजपा ने अपने संगठन की नई टीम के जरिए देश की बदली हुई राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों में पार्टी को पुराने ढांचे से नए स्वरूप में बदलना शुरू कर दिया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव नए नेतृत्व को फैसले लेने की पूरी छूट देने का है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एक तरह से मार्गदर्शन की भूमिका में रहेंगे। संगठन चाहेगा तो उनसे जरूरी सलाह और मदद ले सकेगा। राजनीतिक दलों में समय-समय पर पीढ़ीगत बदलाव होते रहते हैं। इसके बाद संघ में भी अहम बदलाव हो सकते हैं। हालांकि संघ प्रमुख के बदलाव की कोई चर्चा नहीं है।

आम तौर पर विपक्षी भूमिका को इसके लिए सबसे अनुकूल माना जाता है। सत्ता में रहते हुए ज्यादा प्रयोगों से बचा जाता है, लेकिन भाजपा जो लंबे लक्ष्य को लेकर चल रही है, उसने केंद्र में एक दशक से ज्यादा समय से जारी शासन के साथ इस बदलाव की शुरूआत की है। पार्टी के युवा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी टीम में युवाओं के साथ अनुभवी नेताओं को भी रखा है, लेकिन फैसलों में स्वतंत्र भूमिका रखी है।

हर दशक में भाजपा में हुए हैं बदलाव
भाजपा के वर्ष 1980 में गठन के बाद लगभग हर दशक बाद बदलाव होते रहे हैं। बीसवीं शताब्दी के आखिरी दशक में तब पार्टी संगठन का नेतृत्व कर रहे लालकृष्ण आडवाणी ने भी 1992 से 1995 के बीच बड़ी संख्या में युवाओं को केंद्रीय भूमिका में शामिल किया था, जिसमें मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रमुख चेहरे हैं। 21वीं सदी के पहले और दूसरे दशक में भी ऐसे ही बदलाव होते रहे। तब वरिष्ठ नेताओं का दखल काफी ज्यादा रहा और वह नई टीमों को नेतृत्व के साथ निर्देशन भी देते रहे, लेकिन अब स्थितियां बदली गई हैं।

युवा नेतृत्व के फैसलों को मजबूती देंगे वरिष्ठ नेता : सूत्रों का कहना है कि इस बार नेतृत्व भी युवा है और फैसले लेने की शक्ति भी उसमें निहित की गई है। संगठन को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आगे रहेंगे।

संघ में भी अगले साल अहम बदलाव संभव
भाजपा के इस बदलाव के साथ उसकी संगठनात्मक शक्ति के केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी अगले साल काफी बदलाव होने की संभावना है। कॉकरोच प्रोटेस्ट के बाद Gem-Z पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। संघ ने अपने शताब्दी वर्ष के बाद इस बारे में संकेत भी दिए हैं। यानी नई पीढ़ी के सामने भाजपा भी नई पीढ़ी के साथ सामने रहेगी। जेन जी और जेन अल्फा को लेकर जो माहौल बना है उसमें भाजपा भी अपने नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं में जेन जी एवं जेन अल्फा को लेकर ही खड़ी रहेगी। हालांकि संघ प्रमुख के बदलाव को लेकर कोई चर्चा नहीं है। मौजूदा संघ प्रमुख मोहन भागवत 2009 से इस पद पर हैं। आपको बता दें कि संघ में सरसंघचालक के लिए कोई चुनाव नहीं होता है। यह पूरी तरह से आम सहमति पर निर्भर रहता है। मौजूदा संघ प्रमुख अगर किसी का नाम सुझाते हैं तो उसी पर आम सहमति बनाई जा सकती है। (हिन्दुस्तान प्रिंट से इनपुट्स के साथ)

 

Have something to say? Post your comment
कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

: कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

: युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

: ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

: कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

मध्य प्रदेश: ग्वालियर हादसे में दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 14 पहुंची

: मध्य प्रदेश: ग्वालियर हादसे में दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 14 पहुंची

कोलकाता हादसा : गृह मंत्री अमित शाह ने किया अस्पताल का दौरा, जाना घायलों का हालचाल

: कोलकाता हादसा : गृह मंत्री अमित शाह ने किया अस्पताल का दौरा, जाना घायलों का हालचाल

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने ग्वालियर हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

: राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने ग्वालियर हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

विपक्ष की ओछी हरकतें बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है: कंगना रनौत

: विपक्ष की ओछी हरकतें बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है: कंगना रनौत

X