Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मान सरकार का तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की सम्मान राशि करेंगे जारी

Updated on Friday, August 28, 2026 13:27 PM IST

चंडीगढ़ । रक्षाबंधन के अवसर पर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि जारी करेंगे। सरकार के मुताबिक, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत अब तक 76 लाख 5 हजार महिलाएं रजिस्टर्ड हो चुकी हैं। इनमें से 65 लाख 62 हजार महिलाओं के बैंक खातों में अब तक 2,274 करोड़ 42 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। योजना के तहत सामान्य वर्ग की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला के देदना गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा था कि महिलाओं का वित्तीय सशक्तीकरण महिला सशक्तीकरण, घरेलू सम्मान, लैंगिक समानता और सामाजिक-आर्थिक फैसलों में उनकी भागीदारी के लिए बेहद जरूरी है। सरकार ने रक्षाबंधन के दिन नई पंजीकृत महिलाओं के खातों में सम्मान राशि जमा कराने का ऐलान किया था।
सरकार ने इस योजना के लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, पंजाब की करीब 97 प्रतिशत महिलाओं को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मुफ्त बिजली, नहरी पानी, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए वादों को पूरा कर रही है।
वहीं, इस संबंध में बाबा बकाला में रक्खड़ पुन्या को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य योजना का भी उल्लेख किया। इसके तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने की बात कही गई है। सरकार के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक 1,044 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त उपचार कराया जा चुका है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X