Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई ने FBI के आरोपों पर उठाए सवाल, कहा-भारत की न्याय व्यवस्था पर भरोसा

Updated on Friday, August 28, 2026 21:14 PM IST

अबोहर : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने अमेरिका की ओर से लॉरेंस पर लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत की न्याय व्यवस्था और कानून पर पूरा भरोसा है। उनका मानना है कि लॉरेंस के खिलाफ चल रहे मामलों में अदालत जो भी फैसला करेगी, परिवार उसे स्वीकार करेगा। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने कहा कि उनका गांव तनाववाड़ी और तहसील व जिला फाजिल्का है। उन्होंने कहा कि फाजिल्का में उनके गांव से जुड़े जिस मामले की बात की जा रही है, उसमें एफआईआर बंद हो चुकी है। अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) एजेंसी के आरोपी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत का मामला नहीं है बल्कि दूसरे देश से संबंधित है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में किसी व्यक्ति द्वारा रंगदारी मांगने या धमकी देने का मामला वहां की कानून-व्यवस्था से जुड़ा है और उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि यह सब जेल में बंद व्यक्ति द्वारा कैसे किया जा सकता है।


उन्होंने लॉरेंस के जेल से नेटवर्क चलाने के आरोपों पर भी सवाल उठाए। रमेश ने कहा कि लॉरेंस को एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में रखा गया है, जहां 24 घंटे जैमर और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी है। उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों को भी उससे मिलने की अनुमति आसानी से नहीं मिलती। ऐसे में जेल के अंदर से बड़े स्तर पर नेटवर्क चलाने के दावे उन्हें समझ से परे लगते हैं।


रमेश ने कहा कि भारत सरकार मजबूत है और किसी दूसरे देश के कहने मात्र से किसी व्यक्ति को भारत से ले जाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि मामला इतना गंभीर होता, जितना मीडिया में बताया जा रहा है, तो भारत के गृह मंत्री, विदेश मंत्री या प्रधानमंत्री की ओर से इस पर स्पष्ट प्रतिक्रिया जरूर आती।
भारत की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने के संबंध में रमेश ने कहा कि देश की मौजूदा सरकार मजबूत है और ऐसी व्यवस्था में जेल से पूरा नेटवर्क संचालित करना आसान नहीं है। उन्होंने अमेरिका में स्कूलों में होने वाली गोलीबारी का जिक्र करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।


सलमान खान से जुड़े विवाद पर रमेश ने कहा कि बिश्नोई समाज अहिंसा में विश्वास करता है और कानून को सर्वोच्च मानता है। उन्होंने कहा कि समाज के नियमों के अनुसार पेड़-पौधों और वन्यजीवों की रक्षा करना महत्वपूर्ण है। यदि सलमान खान गुरु महाराज के समाधि स्थल पर जाकर माफी मांगते हैं, तो समाज उन्हें माफ करने पर विचार कर सकता है।
रमेश ने कहा कि हालांकि सलमान खान की ओर से अब तक ऐसी कोई पहल सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सलमान क्या सोच रहे हैं और इस मामले में क्या कदम उठाना चाहते हैं, यह वही बेहतर बता सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X