Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

पहले कम्युनिस्टों और फिर तृणमूल ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में देशविरोधी सोच पैदा की : सीएम सुवेंदु अधिकारी

Updated on Saturday, August 29, 2026 18:15 PM IST

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि पहले कम्युनिस्टों और फिर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी (जेयू) में देशविरोधी सोच पैदा की, जबकि इसे उत्कृष्टता का केंद्र माना जाता है।

उन्‍होंने कहा, ''सबसे पहले कम्युनिस्टों ने 34 साल तक पश्चिम बंगाल पर शासन किया, जेयू कैंपस में राष्ट्रवादी कार्यक्रम आयोजित करने के खिलाफ सोच बनाई और इससे कैंपस में देशविरोधी सोच पैदा हुई। उसके बाद, राज्य में एक इस्लाम-समर्थक ताकत का शासन रहा, जिसका एकमात्र एजेंडा पश्चिम बंगाल में उर्दू को दूसरी आधिकारिक भाषा के रूप में स्थापित करना था। राज्य में देशविरोधी सोच पैदा करने के लिए दोनों ही जिम्मेदार हैं।”

सीएम अधिकारी ने रक्षा बंधन के एक कार्यक्रम में यह बातें क‍ही, जहां 10,000 लोगों ने पूरा 'वंदे मातरम' गीत गाया।

उन्होंने जेयू कैंपस में लगाए जा रहे 'आजादी' के नारों का भी जिक्र किया। मुख्‍यमंत्री ने कहा, ''आप किस तरह की आजादी चाहते हैं? क्या आप यूनिवर्सिटी कैंपस में ड्रग्स लेने की आजादी चाहते हैं? जब भारतीय सशस्त्र बलों के जवान आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद होते हैं तो ये समूह कोई विरोध मार्च नहीं निकालते। लेकिन, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद, यही समूह शांति के लिए मार्च निकालता है।''

मुख्यमंत्री ने 'कश्मीर मांगे आजादी' के नारे लगाने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्‍होंने कहा, ''यह न भूलें कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए भारतीय सशस्त्र बलों ने मसूद अजहर के लगभग पूरे परिवार को मार गिराया था। इसी तरह, हमारी सेनाएं बहुत जल्द पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भी कब्जा कर लेंगी।''

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिस तरह नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और हैदराबाद में उस्मानिया यूनिवर्सिटी से देशविरोधी ताकतों को बाहर निकाला गया था, उसी तरह जेयू से भी ऐसी ताकतों को बाहर निकाला जाएगा। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवादी लहर उठी है और इसलिए जेयू को भी ऐसी देशविरोधी ताकतों से मुक्त किया जाएगा।

उन्होंने उन लोगों को भी चेतावनी दी, जो मारे गए माओवादी नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी के समर्थन में नारे लिख रहे थे।

उन्होंने कहा, "जादवपुर यूनिवर्सिटी की दीवारों पर 'रेड सैल्यूट किशनजी' लिखा है। यह किशनजी कौन है? वह ऐसा व्यक्ति था, जो भारतीय संविधान में विश्वास नहीं रखता था। वह जेयू कैंपस को दो समस्याओं से मुक्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि जेयू के पूर्व छात्र यूनिवर्सिटी से पास होने के बाद हॉस्टल में कब्जा बनाए न रख सकें। साथ ही, मैं यह भी सुनिश्चित करूंगा कि जेयू कैंपस के भीतर नशीले पदार्थों का सेवन पूरी तरह से बंद हो जाए।"

 

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X