Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

राष्ट्रीय

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Updated on Friday, October 16, 2026 17:08 PM IST

नई द‍िल्‍ली : राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के 42वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एनएसजी के जवानों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी।

ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के स्थापना दिवस पर देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जांबाज कमांडोज़ का अभिवादन। आतंकवाद और गंभीर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए गठित इस विशिष्ट बल ने अदम्य साहस, उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और असाधारण दक्षता से अपनी पहचान बनाई है। आतंकवाद-रोधी अभियानों से लेकर उच्च जोखिम वाले सुरक्षा दायित्वों तक एनएसजी की तत्परता, सटीक रणनीति और टीमवर्क उन्हें देश की सुरक्षा क्षमताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हैं। ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे एनएसजी के सभी जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “एनएसजी स्थापना दिवस के अवसर पर उन बहादुर ‘ब्लैक कैट्स’ के अद्वितीय साहस, पेशेवर कौशल और अटूट समर्पण को नमन, जो आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में सबसे आगे खड़े हैं। उनकी निस्वार्थ सेवा और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उनका सर्वोच्च समर्पण हर भारतीय को प्रेरित करता है। सभी एनएसी कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

शिवराज सिंह ने कहा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आप सभी जांबाजों ने अपने असाधारण समर्पण और निःस्वार्थ सेवाभाव से ध्येय वाक्य ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ को चरितार्थ करते हुए साहस और शौर्य की नई गाथा लिखी है। आपकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा पर हर भारतवासी को गर्व है।”

योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “एनएसजी के सभी वीर जवानों एवं उनके परिवारजनों को एनएसजी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। ‘सर्वत्र-सर्वोत्तम-सुरक्षा’ के पावन ध्येय के साथ एनएसजी के वीरों ने पूर्ण निष्ठा और अनुशासन से देश की रक्षा व नागरिकों की सुरक्षा में अपनी अतुलनीय भूमिका निभाई है। मां भारती की गौरव की रक्षा में अडिग खड़े सभी वीर जवानों पर हमें गर्व है।”

मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के स्थापना दिवस पर राष्ट्र की रक्षा में समर्पित सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अदम्य साहस, अनुशासन, त्याग और वीरता के नव प्रतिमान स्थापित करते हुए एनएसजी ने देश की सुरक्षा में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। आपका अद्भुत समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और अद्वितीय पराक्रम समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

हरियाणा के सीएम ने लिखा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा” के संकल्प के साथ देश की रक्षा में सदैव तत्पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के सभी वीर जवानों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एनएसजी कमांडोज ने अपने साहस, बहादुरी और देश के प्रति समर्पण से हर भारतीय का विश्वास जीता है। देश की सुरक्षा में उनका योगदान हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।”

भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर, अदम्य साहस व निष्ठा के प्रतीक ‘राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड’ (एनएसजी) के सभी कमांडो को 42वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!देश को आपके पराक्रम और सर्वोच्च समर्पण पर गर्व है।”

पुष्कर सिंह धामी ने कहा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ मां भारती की सेवा में सदैव समर्पित रहने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के जवानों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति आपका समर्पण, अदम्य साहस और कर्तव्यपरायणता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

भारतीय सेना ने एक्स पर लिखा
अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय (एडीजी पीआई), भारतीय सेना ने एक्स पर लिखा, “भारतीय सेना के वर्तमान और 31वें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सेना प्रमुख)और भारतीय सेना के सभी रैंक के कर्मियों की ओर से नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसजी के सभी कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, “गति, आश्चर्य, गोपनीयता, सटीकता और अचूकता। तेज, निर्णायक कार्रवाई और अटूट संकल्प के साथ आतंकवाद का मुकाबला करते हुए एनएसजी अपने आदर्श वाक्य ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ पर खरा उतरता है! शांति और व्यवस्था की अग्रिम पंक्ति में डटे रहने वाले बहादुरों को सलाम।”

Have something to say? Post your comment
CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

: भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

: पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

: नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

: पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

: सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

बस्तर में नक्सलवाद ने आदिवासियों को पहुंचाया नुकसान, अब उनके घाव भरना हमारी जिम्मेदारी : अमित शाह

: बस्तर में नक्सलवाद ने आदिवासियों को पहुंचाया नुकसान, अब उनके घाव भरना हमारी जिम्मेदारी : अमित शाह

X