Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

अमृतसर में 38.9 किलोग्राम हेरोइन, 10 आधुनिक पिस्तौल और 800 ग्राम अफीम बरामद; नाबालिग सहित सात गिरफ्तार

Updated on Wednesday, November 18, 2026 11:55 AM IST

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर देहाती पुलिस ने एक नाबालिग सहित सात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों और नशा तस्करी के विभिन्न नेटवर्कों का पर्दाफाश किया है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 10 आधुनिक पिस्तौल, 102 जिंदा कारतूस, 38.962 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप और 800 ग्राम अफीम बरामद की गई है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के गांव घनुपुर काले निवासी लक्ष्य खत्री, अमृतसर के गांव शहजादा निवासी गुरमीत सिंह, लुधियाना के नूरपुर बेट निवासी मनदीप सिंह, तरनतारन के गंढीविंड निवासी विशालदीप सिंह तथा अमृतसर के चविंडा कलां निवासी गुरदित्त सिंह और विशाल के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने उक्त आरोपियों के साथ एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की खेपों का प्रबंध कर रहे थे और उक्त आरोपियों के माध्यम से इन्हें आगे अन्य आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था। उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरे नेटवर्क की आगे-पीछे की कड़ियों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है, ताकि अन्य आरोपियों की पहचान कर अवैध हथियारों और नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके। डीजीपी ने बताया कि इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 109 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है तथा आने वाले समय में और गिरफ्तारियां एवं बरामदगियां होने की उम्मीद है।
अभियान के संबंध में जानकारी साझा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इन कार्रवाइयों के दौरान पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार विशेष नाके लगाए गए। इसके साथ ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की बटालियनों के साथ संयुक्त तलाशी अभियान भी चलाए गए।
आईजीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बड़ी बरामदगियों का विवरण देते हुए बताया कि थाना भिंडी सैदां के क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने अड्डा भिंडी सैदां में बिना नंबर प्लेट वाली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार मनदीप सिंह और विशालदीप सिंह को रोककर उनके कब्जे से 12 किलोग्राम हेरोइन, एक .30 बोर पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसी तरह उन्होंने बताया कि थाना लोपोके की टीमों ने बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान के दौरान गांव सिधवां नहर के निकट लक्ष्य खत्री और उसके नाबालिग साथी को काबू कर 4.992 किलोग्राम हेरोइन बरामद की तथा उनकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त कर ली। उन्होंने आगे बताया कि एक अन्य कार्रवाई में पुलिस टीमों ने पधरी नहर के पुल के निकट नाका लगाकर गुरदित्त सिंह और विशाल को चार किलोग्राम हेरोइन तथा 800 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया।
आईजीपी ने बताया कि थाना अजनाला में गश्त कर रही टीमों ने गांव गुज्जरपुरा के निकट बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल का पीछा करते हुए गुरमीत सिंह को काबू किया। उसके किट बैग से तीन किलोग्राम हेरोइन, तीन पिस्तौल, जिनमें एक .30 बोर और दो 9 एमएम पिस्तौल शामिल हैं, पांच मैगजीन तथा 90 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा थाना जंडियाला के अंतर्गत हवेली के निकट लगाए गए हाईटेक नाके पर पुलिस ने एक कार को रोककर उसमें से दो पिस्तौल बरामद किए।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X