Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

Updated on Saturday, November 21, 2026 11:49 AM IST

चंडीगढ़: पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘समावेशी नीति संकल्प समावेशिता के लिए नीति प्रतिबद्धता’ विभागीय समिट-2026 में पंजाब की नशा विरोधी रणनीति प्रस्तुत की।
समिट के ‘नशामुक्त भारत के लिए नशों की रोकथाम और नशों की मांग में कमी लाने के लिए नई सोच’ विषय पर डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब सरकार द्वारा अपनाए गए व्यापक एवं बहुआयामी मॉडल की जानकारी साझा की। इस मॉडल में नशों की रोकथाम, उपचार, पुनर्वास और सामाजिक सहयोग को केंद्र में रखा गया है।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि “नशों के खिलाफ लड़ाई केवल एक समस्या को समाप्त करने की नहीं, बल्कि जीवन बचाने, युवाओं को सही दिशा देने और समाज में नई उम्मीद पैदा करने का अभियान है।”
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नशों को केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं मानती, बल्कि इसे स्वास्थ्य और सामाजिक चुनौती के रूप में लेते हुए सख्त कार्रवाई के साथ-साथ उपचार, पुनर्वास और जनभागीदारी पर विशेष ध्यान दे रही है।
मंत्री ने बताया कि 1 मार्च, 2025 को शुरू किए गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत सरकार के प्रत्येक विभाग, जिले और नागरिक को इस लड़ाई का हिस्सा बनाया गया है। यह अभियान समाज के हर वर्ग की भागीदारी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों की आपूर्ति पर सख्ती बरतने के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए लोगों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत लगभग 66,000 मामले दर्ज किए गए हैं और करीब 90 प्रतिशत दोषसिद्धि दर हासिल की गई है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा 12,000 से अधिक नशा प्रभावित व्यक्तियों को उपचार से जोड़ा गया है।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब में 547 ओओएटी (आउट पेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट) केंद्र कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से लगभग 3.2 लाख लोगों को मुफ्त उपचार और परामर्श सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उपचार के लिए आने वाले लोगों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और मासिक दाखिले 3,000 से अधिक हो गए हैं।
मंत्री ने बताया कि ‘सूरमा’ पहल के तहत दो वर्ष तक नशामुक्त रहने वाले व्यक्तियों को प्रेरक के रूप में आगे लाया जा रहा है। ये लोग स्कूलों, पुनर्वास केंद्रों और जागरूकता अभियानों में अपने अनुभव साझा करके दूसरों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ‘पिंडां दे पहरेदार’ पहल के तहत 15,000 से अधिक ग्राम रक्षा समितियां और 1.25 लाख सदस्य नशों के खिलाफ जागरूकता एवं रोकथाम में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इनकी सूचनाओं के आधार पर 4,338 एफआईआर दर्ज की गई हैं और कई प्रभावित व्यक्तियों को उपचार से जोड़ा गया है।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि 3,600 से अधिक स्कूलों के 7.5 लाख विद्यार्थियों को नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जे-पॉल की सहायता से तैयार पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाई गई है, जिसके परिणामस्वरूप चिट्टे के एक बार सेवन से ही नशे की लत लगने के खतरे के प्रति जागरूकता 60 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सरकारी स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी गतिविधियां करवाई जा रही हैं। 30,000 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, 40 कॉलेजों में ‘संगत क्लब’ बनाए जा रहे हैं और 23 मानसिक स्वास्थ्य फेलो भी तैनात किए गए हैं।
मंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए खेलों को नशा रोकथाम का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया गया है। पंजाब सरकार द्वारा 3,100 गांवों में खेल मैदानों के लिए 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और खेल प्रशिक्षकों की संख्या 500 से बढ़ाकर 2,458 कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि ‘सेफ पंजाब’ व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से नागरिकों से प्राप्त 56,578 सूचनाओं में से 20,875 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जो इस अभियान में लोगों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जेलों में भी उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 20 जेलों में ओओएटी क्लीनिक संचालित हैं, 25,000 कैदियों की जांच की जा चुकी है और 8 नशामुक्ति केंद्र कार्यशील किए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि 360-डिग्री दृष्टिकोण (समग्र रणनीति) अपनाते हुए मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान का दृष्टिकोण पंजाब की युवा शक्ति को सही दिशा देकर एक स्वस्थ, खुशहाल और नशामुक्त ‘रंगला पंजाब’ बनाना है। पंजाब सरकार नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है और नशा छोड़ने वाले व्यक्तियों को सम्मान, सहायता तथा पुनर्वास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
मनीमाजरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: मकान में हुई चोरी की गुत्थी सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार

: मनीमाजरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: मकान में हुई चोरी की गुत्थी सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री

: हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री

अमृतसर में 38.9 किलोग्राम हेरोइन, 10 आधुनिक पिस्तौल और 800 ग्राम अफीम बरामद; नाबालिग सहित सात गिरफ्तार

: अमृतसर में 38.9 किलोग्राम हेरोइन, 10 आधुनिक पिस्तौल और 800 ग्राम अफीम बरामद; नाबालिग सहित सात गिरफ्तार

नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

X