Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री बिहार सरकार की पहल से सुरक्षित नागपुर रवाना

Updated on Saturday, August 29, 2026 18:25 PM IST

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार और सीतामढ़ी जिला प्रशासन की तत्परता से सुरक्षित निकालकर महाराष्ट्र रवाना कर दिया गया। नेपाल से सीतामढ़ी के रास्ते शुक्रवार रात पटना पहुंचे इन तीर्थयात्रियों को शनिवार सुबह ट्रेन से नागपुर के लिए रवाना किया गया।

मुख्य सचिव के रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से बातचीत के बाद यात्रियों की सुविधा को देखते हुए संबंधित ट्रेन में दो अतिरिक्त वातानुकूलित डिब्बे लगाए गए। इसके बाद सभी तीर्थयात्रियों को आवश्यक सहयोग और सुरक्षा प्रदान करते हुए नागपुर के लिए रवाना किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों में काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्रियों ने महाराष्ट्र सरकार से संपर्क किया था। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने बिहार सरकार से समन्वय स्थापित किया।

बिहार सरकार के निर्देश और समन्वय के बाद 28 अगस्त को सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तीर्थयात्रियों को नेपाल सीमा से सुरक्षित सीतामढ़ी पहुंचाया। सीतामढ़ी जिला प्रशासन की टीम ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित रूप से एस्कॉर्ट करते हुए नेपाल सीमा से सीतामढ़ी तक पहुंचाया। इस दौरान यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से भोजन, पेयजल सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई।

प्रशासन ने उनकी यात्रा और सुरक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं पर लगातार नजर बनाए रखी। इसके बाद तीर्थयात्रियों को सीतामढ़ी से पटना लाया गया, जहां से शनिवार सुबह उन्हें ट्रेन के माध्यम से नागपुर के लिए रवाना किया गया। रेलवे से समन्वय कर ट्रेन में दो अतिरिक्त वातानुकूलित डिब्बों की व्यवस्था किए जाने से यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से आगे की यात्रा करने में मदद मिली।

सुरक्षित वापसी की व्यवस्था से संतुष्ट तीर्थयात्रियों ने बिहार सरकार और सीतामढ़ी जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने विषम परिस्थितियों में प्रशासन द्वारा दिखाई गई तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के लिए धन्यवाद दिया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, इस पूरे राहत एवं बचाव अभियान में बिहार सरकार और जिला प्रशासन ने विभिन्न स्तरों पर प्रभावी अंतर-राज्यीय समन्वय के साथ काम किया।

महाराष्ट्र सरकार से समन्वय स्थापित करने से लेकर नेपाल सीमा से यात्रियों को सुरक्षित निकालने, उनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करने और फिर उन्हें महाराष्ट्र भेजने तक प्रशासन ने लगातार समन्वित कार्रवाई की। इस अभियान की विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने भी सराहना की है। दोनों केंद्रीय मंत्रालयों की ओर से बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा विषम परिस्थितियों में की गई त्वरित कार्रवाई और प्रभावी समन्वय को महत्वपूर्ण माना गया।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X