Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

हरियाणा में ठप हो सकती है आयुष्मान योजना, 480 अस्पतालों की चेतावनी... जानिए वजह

Updated on Saturday, August 29, 2026 20:01 PM IST

यमुनानगर : हरियाणा में आयुष्मान से जुड़े अस्पतालों को अपने क्लेम के भुगतान में लंबी देरी के कारण भारी आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा के लगभग 480 अस्पतालों का हरियाणा सरकार की तरफ 1200 करोड़ से अधिक का बकाया है। इसी के चलते इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा ने 16 सितंबर से सेवाएं हरियाणा में बंद करने की चेतावनी दी है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा की प्रधान डॉ सुनीला सोनी का कहना है कि हाल ही में, ऐसी आर्थिक मुश्किलों के कारण एक अस्पताल को बंद भी करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि क्लेम क्लियर करने के लिए तय 15 दिनों की समय-सीमा के बावजूद, भुगतान में देरी ,अब छह महीने से ज़्यादा हो गई है।

इससे कई अस्पताल भारी आर्थिक दबाव में आ गए हैं, जिससे आयुष्मान सेवाएं जारी रखना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे हरियाणा आयुष्मान के सीईओ को लिखे पत्र में कहा है कि भुगतान में लगातार देरी से हरियाणा के गरीब लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर बुरा असर पड़ रहा है ।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद, यह समस्या हल नहीं हुई है। इसलिए, हमें आपको यह सूचित करना पड़ रहा है कि आयुष्मान से जुड़े अस्पताल 1 सितंबर को रात 12:00 बजे (आधी रात) से अगली रात 12:00 बजे तक आयुष्मान सेवाएं बंद रखेंगे।

डॉ सुनीला सोनी ने बताया कि इस सांकेतिक निलंबन का उद्देश्य सरकार, संबंधित अधिकारियों, मीडिया और आम जनता का ध्यान उन गंभीर आर्थिक मुश्किलों की ओर खींचना है जिनका सामना आयुष्मान से जुड़े अस्पताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं होता है, तो हमें पूरे हरियाणा में 16 सितंबर को रात 12:00 बजे से आयुष्मान सेवाएं पूरी तरह से बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि हम मरीजो को किसी भी तरह की दिक्कत पैदा नहीं करना चाहते। लेकिन यह सारा मामला सरकार पर निर्भर है। सरकार हमारी आर्थिक स्थिति के मध्य नजर कोई कदम नहीं उठा रही। हमने करोड़ों रुपया सरकार से लेना है, जो नहीं दिया जा रहा।

इसी के चलते आयुष्मान सेवाएं हरियाणा में 16 दिसंबर से बंद की जा सकती हैं। हरियाणा में रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 1 करोड़ 69 लाख आयुष्मान और चिरायु कार्ड धारक (लाभार्थी) हैं। हरियाणा सरकार आयुष्मान भारत योजना के साथ-साथ 'चिरायु हरियाणा योजना' भी चलाती है, जिसके तहत कम आय वाले परिवारों को 5 लाख रुपये तक का सालाना मुफ्त स्वास्थ्य इलाज मिलता है।

 

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X