Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

रामायण सीरियल की तरह अब 'मन की बात' सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज

Updated on Sunday, August 30, 2026 19:23 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात कार्यक्रम” देश के कोने-कोने में बसे, अलग-अलग क्षेत्र में रहने वाले, अलग-अलग परिस्थितियों में रहने वालों को जोड़ने का काम करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के पूर्व में क्या काम हो रहे है उसका पश्चिम के लोगों को पता चलता है तथा पश्चिम में क्या काम हो रहे है वह उत्तर के लोगों को पता चलता है, सब एक दूसरे के कार्य को देखकर प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आगे त्यौहार का महीना आने की भी बात कही है जो काफी महत्वपूर्ण है, हमें इस माह में हमें “लोकल फॉर वोकल” को अपनाते हुए देश में बने उत्पादों की ही खरीद करनी है।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के साथ रविवार को अम्बाला छावनी हिल रोड स्थित एडवोकेट डीएस माथुर के निवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले, दोनों वरिष्ठ मंत्रियों के यहां पहुंचने पर एडवोकेट डीएस माथुर, उनकी धर्म पत्नी सुधा माथुर ने परिवार सहित पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिन्नदन किया। उर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक समय था जब दूरदर्शन के माध्यम से रामायण का प्रसारण किया जाता था, तो सड़के खाली हो जाती थी और सब लोग कहीं न कहीं एकत्रित होकर रामायण को देखते थे, उसी प्रकार अब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महीने के आखिरी रविवार को आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सुनने व देखने के लिए लोग इंतजार करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेस्ट फ्रेंड, फिलोस्फर व गाइड है। प्रधानमंत्री हमारा मार्गदर्शन करते हुए हमारे हितों का ध्यान रखते हैं। देश में जहां-जहां पर नए आविष्कार हो रहे है, नई योजनाएं फलीभूत हो रही है, युवाओं द्वारा नए-नए कार्य एवं आयाम स्थापित किए जा रहे है, उसे यहां पर दिखाने का काम किया जाता है ताकि हम सब उससे प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने यह भी कहा कि कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नशा मुक्ति बारे, स्वच्छता बारे, साइंस व टेक्नॉलजी बारे, इतिहास बारे, लोकल फोर वोकल बारे भी हम सबको जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। नशे से दूर रहने बारे हमें आमजन को जागरूक करना है विशेषकर युवा पीढ़ी को इससे दूर रहने बारे प्रेरित करना हैं। नशा मुक्ति अभियान में हम सबकी सहभागिता बेहद जरूरी हैं। स्वच्छता जीवन में चमक लाती है, स्वच्छता के प्रति हमें स्वयं से सचेत होना होगा, न गंदगी फैलानी है और जो गंदगी फैली हुई है उसे दूर करने के लिए कार्य करना है, ताकि हमारा देश भी दूसरे देशों की भांति और अधिक स्वच्छ और सुन्दर बन सकें। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से साईंस एण्ड टेक्रालाजी एवं इतिहास के बारे में भी हम सबको महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि मोदी ने कहा है कि अब त्यौहारों का माह आ रहा है और इस दौरान हमें लोकल फॉर वोकल का संकल्प लेना है। आगामी त्योहारों में जैसे दिपावली व अन्य जो भी पर्व है उन पर्वो पर हमें संकल्प लेते हुए भारत में बनी चीजो को ही खरीदना है। जिस दिन हम सब लोकल फॉर वोकल यानि भारत में बनी चीजों को खरीदेगें तो देश की प्रगति होगी। उसका नारा लोकल फॉर वोकल होगा।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X