Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर देश ने किया याद, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Updated on Monday, August 31, 2026 16:21 PM IST

भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन।”

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “लोकप्रिय राजनेता, देश के पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति रहे ‘प्रणब बाबू’ ने राजनीति के माध्यम से राष्ट्र और समाज की जो अनुकरणीय सेवा की है, वह सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करेगी।”

केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पित जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व और सार्वजनिक जीवन में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन! राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण, दीर्घ राजनीतिक अनुभव और भारतीय लोकतंत्र के प्रति उनकी निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन। लोकतांत्रिक मूल्यों, नीति-निर्माण और राष्ट्र सेवा में उनका महत्वपूर्ण योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “प्रख्यात राजनेता, पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण तथा सार्वजनिक जीवन में उनका दीर्घ योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर लिखा, “भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण और देश के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार एवं सार्वजनिक जीवन की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।”

प्रणब मुखर्जी ने 25 जुलाई, 2012 को भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया था और 25 जुलाई 2017 तक इस पद पर बने रहे। वे 1969 से पांच बार संसद के ऊपरी सदन (राज्यसभा) और 2004 से दो बार संसद के निचले सदन (लोक सभा) के लिए निर्वाचित हुए। वे 23 वर्षों तक कांग्रेस की सर्वोच्च नीति-निर्माण संस्था, कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य रहे। प्रणब मुखर्जी का निधन 31 अगस्त 2020 में हो गया था।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X