Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

7.8% जीडीपी ग्रोथ पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- ‘दुनिया युद्ध में डूबी हुई है, भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है’

Updated on Tuesday, September 01, 2026 17:18 PM IST

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विशेष बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस ग्रोथ से पूरा देश खुशियों से भर गया है। यह उपलब्धि देश की संकल्प शक्ति और पुरुषार्थ का नतीजा है तथा सामूहिक शक्ति का प्रतिबिंब है।

पीएम मोदी ने वैश्विक परिदृश्य का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया इस समय युद्ध में डूबी हुई है। चारों तरफ से युद्ध की खबरें आ रही हैं, विश्व संकटों से घिरा है और सप्लाई चेन पूरी तरह बाधित है। 2020 के कोविड काल से लेकर अब तक कहीं स्थिरता नजर नहीं आ रही। इसके बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।

इसी के साथ उन्होंने घरेलू चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, देश के भीतर भी निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग, झूठ की गूंज और चारों तरफ निराशा फैलाने में लगे हुए हैं। इन सारी चीजों को पार करते हुए, उन सभी बातों को चीर करके देश ने 7.8 प्रतिशत ग्रोथ हासिल किया है।

पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील

प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि इस गति को बनाए रखना और आगे बढ़ना जरूरी है। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है। उन्होंने स्वदेशी का मंत्र दोहराते हुए कहा—‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाएं। विदेश यात्राएं घूमने-फिरने के लिए न करें, विदेश में शादी-ब्याह न रचाएं, ‘मेड इन इंडिया’ को जीवन में उतारें और जरूरत न हो तो सोना भी न खरीदें। जितना ज्यादा स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर बल देंगे, उतना ही विश्वास है कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंप सकेंगे।

युवा पीढ़ी के सपनों को परिश्रम से साकार करके रहेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि युवा पीढ़ी के सपनों को परिश्रम से साकार करके रहेंगे। देशवासियों से अपील की कि पुरुषार्थ में कोई कमी न रखें। हमारी नीति सही है, नीयत साफ है और 140 करोड़ देशवासियों की एकजुट शक्ति देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। उन्होंने सभी से खुशियां मनाने, संकल्प लेने और उस संकल्प को सिद्ध करने के लिए साथ चलने की अपील की। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X