Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Updated on Tuesday, September 01, 2026 21:06 PM IST

पंजाब सरकार ने कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल के आदेश पर किए गए इस बदलाव के तहत कई जिलों के एसएसपी बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गुरप्रीत सिंह भुल्लर को आईजीपी बॉर्डर रेंज, अमृतसर नियुक्त किया गया है, जबकि हरमनबीर सिंह को पुलिस कमिश्नर, अमृतसर के पद पर तैनात किया गया है। एसएसपी मानसा रहे भागीरथ सिंह मीणा को एआईजी पर्सोनल-1, सीपीओ पंजाब बनाया गया है। उनकी जगह वैभव चौधरी को एसएसपी मानसा की जिम्मेदारी दी गई है।


पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के एसएसपी की अदला-बदली भी की गई है। वरुण शर्मा को एसएसपी एसएएस नगर नियुक्त किया गया है, जबकि हरमनदीप सिंह हंस को एसएसपी पटियाला बनाया गया है।
वहीं, सुहैल कासिम मीर को एसएसपी बठिंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बठिंडा की एसएसपी रहीं ज्योति यादव को स्थानांतरित कर कमांडेंट, 82वीं बटालियन पीएपी, चंडीगढ़ नियुक्त किया गया है।
सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि ये तबादले प्रशासनिक आधार पर सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद किए गए हैं।


इससे पहले पंजाब सरकार ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर दिया था। उनकी जगह बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल को अमृतसर पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आधिकारिक आदेश के अनुसार, गुरप्रीत सिंह भुल्लर को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर चंडीगढ़ स्थित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया। यह तबादला ऐसे समय में हुआ, जब अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।


पुलिस ने इस कार्रवाई में चार नाबालिगों समेत नौ लोगों को पकड़ा था। उनके पास से हथियार बरामद हुए थे, उनमें चार पेट्रोल बम भी शामिल थे। जांच में सामने आया था कि आरोपी विदेश में बैठे आईएसआई हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे और स्थानीय युवाओं की भर्ती, सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी, अवैध हथियारों की खरीद तथा शांति भंग करने की साजिश रच रहे थे।
विवाद तब खड़ा हुआ जब पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन वीडियो के आधार पर जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शनों को आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल से जोड़ने की कोशिश की गई।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X