Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

बीजेपी सरकार संत रविदास जी के विचारों और देश के संविधान के विपरीत काम कर रही : दीपेन्द्र हुड्डा

Updated on Tuesday, September 01, 2026 21:14 PM IST

चंडीगढ़ : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा की बीजेपी सरकार द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गठित 'श्री गुरु रविदास जी समरसता संकल्प अभियान' की राज्य स्तरीय समिति के स्वरूप पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार संत रविदास जी के विचारों और देश के संविधान के विपरीत काम कर रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर समिति का पुनर्गठन और विस्तार करने की मांग की है। सांसद वरुण चौधरी ने पत्र में कहा की समिति में केवल सत्ता पक्ष के सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और भाजपा नेताओं को ही शामिल किया गया है जबकि अनुसूचित जाति वर्ग से हरियाणा के तीन सांसद होने के बावजूद उन्हें नजरंदाज कर दिया गया। यही नहीं, समिति में विपक्ष के किसी भी प्रमुख नेता को शामिल नहीं किया गया है, किसी को ये बात हजम नहीं हो रही है।


उन्होंने बीजेपी सरकार की पक्षपातपूर्ण मानसिकता की आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार संत रविदास जी जैसे महान संत के पावन 650वें प्रकाश पर्व को भी अपने पार्टी प्रचार का माध्यम बनाने का प्रयास कर रही है, जो कि पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने समिति के पुनर्गठन की मांग करते हुए कहा कि इसमें राज्य के सभी राजनीतिक दलों के निर्वाचित सांसदों, विधायकों, प्रतिष्ठित बुद्धिजीवियों और प्रमुख सामाजिक संगठनों को शामिल कर इसे सर्वसमावेशी बनाया जाए। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज को 'समानता', 'भाईचारे' और 'समरसता' का अमर संदेश दिया। परंतु बीजेपी सरकार द्वारा बनाई गई यह समिति उनके इन मूल सिद्धांतों के विपरीत दलगत और भेदभावपूर्ण तरीके से काम कर रही है। बीजेपी सरकार की सोच समानता पर आधारित होने के बजाय विभाजनकारी विचारधारा को बढ़ावा दे रही है। यही नहीं, भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की जनता के टैक्स के पैसे का उपयोग अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए कर रही है, जो लोकतांत्रिक व संवैधानिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन है। इस ऐतिहासिक और पावन आयोजन का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।


सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी किसी एक दल के नहीं बल्कि पूरे मानव समाज के पथ-प्रदर्शक हैं। उनके 650वें प्रकाश पर्व का आयोजन व्यापक जनभागीदारी और सच्ची सामाजिक समरसता के साथ होना चाहिए, न कि किसी दल विशेष के मंच के रूप में। समिति में विपक्ष और अनुसूचित जाति वर्ग के निर्वाचित प्रतिनिधियों की उपेक्षा करना कतई उचित नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि यदि समिति में केवल सत्ता पक्ष के नेताओं को ही शामिल किया जाएगा, तो इसे सामाजिक समरसता कैसे कहा जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X