आर.पी.एस .इंटरनेशनल स्कूल भिवानी के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की भक्ति एवं प्रेम पर आधारित नृत्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह आयोजन जहरगिरी आश्रम एवं सेक्टर-13 में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक लीलाओं, प्रेम और भक्ति को नृत्य के माध्यम से सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति में भाव-भंगिमा, तालमेल, वेशभूषा का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
श्री राम सामाजिक सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ, शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में में विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों एवं शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रशासिकाश्रीमती दिव्या गर्ग व प्राचार्या श्रीमती कीर्ति आहूजा ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, टीम भावना तथा भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों एवं अभिभावकों का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया।