भिवानी, 5 सितंबर 2025। वैश्य इंटरनेशनल विद्यालय में 5 सितंबर 2025, शनिवार को शिक्षक दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह विशेष दिन देश के महान शिक्षक, दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। समारोह की शुरुआत में वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शिव रतन गुप्ता, वैश्य इंटरनेशनल स्कूल के महासचिव डॉ. पवन कुमार बुवानीवाला जी, इंटरनेशनल स्कूल के कोषाध्यक्ष श्री विजय किशन अग्रवाल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान एक छात्रो ने अपनी सुंदर कविता , नृत्य व कविता के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर वैश्य इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डॉ. करतार सिंह जाखड़ एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शिव रतन गुप्ता ने अपने उद्बोधन में सभी से आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस पर हमें एक संकल्प लेना चाहिए कि हम प्रत्येक बच्चे को अपना स्वयं का बच्चा मानते हुए उन्हें शिक्षित करें, क्योंकि आज के बच्चे ही कल का भविष्य और राष्ट्र के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है और गुरु वह है जो हमेशा अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सहनशीलता का पाठ पढ़ाता है। वहीं वैश्य इंटरनेशनल के सचिव डॉ. पवन कुमार बुवानीवाला ने शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में आने वाले बदलावों को व नवनीनतम तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया । श्री विजयकिशन अग्रवाल ने भी अपने उद्बोधन में शिक्षक के महत्व और विद्यार्थीयों को सफल होने के बिंदुओ पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्य महोदय ने भी अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र और बैज (badges) लगाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शुभकामनाएं दी गईं।