Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया

Updated on Sunday, September 06, 2026 11:57 AM IST

शिमला :  राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंजः इम्पैक्टफुल स्टोरीज ऑफ जल शक्ति डिपार्टमेंट, हिमाचल प्रदेश’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक उप-मुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जल शक्ति विभाग द्वारा प्रकाशित की गई है। पुस्तक का संपादन जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने किया है।
पुस्तक में विभाग के विभिन्न मंडलों से जुड़ी लगभग 100 सफलता की कहानियों को संकलित किया गया है। इनमें पेयजल आपूर्ति, सिंचाई, सीवरेज, जल संरक्षण, जल स्रोतों की स्थिरता, जल गुणवत्ता, बाढ़ सुरक्षा, सामुदायिक भागीदारी, नवाचार और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में की गई अभिनव पहलों तथा प्रभावशाली हस्तक्षेपों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
विभाग को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ हिमाचल प्रदेश की चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद लोगों तक जल सेवाएं पहुंचाने वाले अधिकारियों, इंजीनियरों, कर्मचारियों और जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मियों के समर्पण, नवाचार और अथक प्रयासों का जीवंत दस्तावेज है।
उन्होंने कहा कि पुस्तक में शामिल कहानियां केवल योजनाओं, परियोजनाओं और आंकड़ों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें उन परिवारों, किसानों और समुदायों की कहानियां शामिल हैं, जिनके जीवन में जल की बेहतर उपलब्धता के माध्यम से सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें प्रदेश में लोगों की आजीविका में सुधार और जल सुरक्षा को मजबूत करने में जल शक्ति विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती हैं।
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि पुस्तक में जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, ‘कैच द रेन’ अभियान तथा एनडीबी, एडीबी और अन्य एजेंसियों द्वारा समर्थित बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के तहत की गई उल्लेखनीय पहलों का उल्लेख किया गया है।
उन्होंने कहा कि ‘डॉªप्स ऑफ चेंज’ का उद्देश्य केवल उपलब्धियों का दस्तावेजीकरण करना नहीं है, बल्कि सफल कार्यप्रणालियों को संस्थागत ज्ञान में परिवर्तित करना भी है, ताकि उनका अध्ययन किया जा सके, उनसे सीख ली जा सके और उन्हें अन्य क्षेत्रों में दोहराया जा सके।
उन्होंने कहा कि यह प्रकाशन प्रशिक्षण, भविष्य की योजनाओं के निर्माण तथा विभाग की संस्थागत ज्ञान को संरक्षित करने के लिए भी एक उपयोगी संदर्भ दस्तावेज के रूप में काम करेगा।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी तथा राज्य सरकार और जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X