Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे दो पत्र, वैकल्पिक रास्ता खोलने और चार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उठाई मांग | चत्तरगढ़पट्टी आरओबी का काम जल्द शुरू हो, टोहाना में प्रमुख ट्रेनों का ठहराव मिले : कुमारी सैलजा

Updated on Sunday, September 06, 2026 23:12 PM IST

सिरसा,की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दो अलग-अलग पत्र लिखकर सिरसा संसदीय क्षेत्र से जुड़ी रेलवे समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। उन्होंने सिरसा में चत्तरगढ़ पट्टी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू करवाने के साथ निर्माण अवधि के दौरान छोटे वाहनों के लिए पुराने रेलवे फाटक अथवा माल गोदाम के पास वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। इसके अलावा सांसद ने टोहाना रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव देने की मांग भी उठाई है।कुमारी सैलजा ने कहा कि चत्तरगढ़ पट्टी की ओर से निर्माण कार्य शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग को जन स्वास्थ्य विभाग की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन इसके बावजूद काम प्रारंभ नहीं हो पाया। इससे शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच आवागमन प्रभावित हो रहा है। छोटे वाहन चालकों, दोपहिया वाहन चालकों और साइकिल सवारों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। उन्होंने रेल मंत्री से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर पुराने रेलवे फाटक को छोटे एवं हल्के वाहनों के लिए अस्थायी रूप से खोलने या रेलवे माल गोदाम के पास वैकल्पिक मार्ग विकसित करवाने की मांग की।

 

दूसरे पत्र में सांसद ने टोहाना रेलवे स्टेशन पर हजूर साहिब-अमृतसर एक्सप्रेस 12421/12422, हजूर साहिब नांदेड़-फिरोजपुर एक्सप्रेस 14621/14622 तथा हजूर साहिब नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 12485/12486 व 12439/12440 का ठहराव देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि टोहाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री हजूर साहिब, नांदेड़ और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। इन ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को दूसरे रेलवे स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों अधिक खर्च होते हैं।कुमारी सैलजा ने कहा कि दोनों मांगें क्षेत्र के आम लोगों की सुविधा और लंबे समय से उठ रही जनभावनाओं से जुड़ी हैं। ट्रेनों का ठहराव मिलने से यात्रियों को सीधा रेल संपर्क उपलब्ध होगा तथा धार्मिक पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, चत्तरगढ़पट्टी में वैकल्पिक मार्ग खुलने से आरओबी निर्माण के दौरान यातायात सुचारु रखा जा सकेगा। उन्होंने रेल मंत्रालय से दोनों मामलों में तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर जनहित में सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।पेपर लीक और रुकी भर्तियों से टूटा युवाओं का भरोसा : कुमारी सैलजा

 

 

 

 

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X