Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

*किसानों, कर्मचारियों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों को सड़क से विधानसभा तक मजबूती से उठाएगी कांग्रेस: संजय दत्त* | *पुनहाना में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प*

Updated on Monday, September 07, 2026 09:14 AM IST

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पुनहाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों में संगठन की गतिविधियों और ब्लॉक समितियों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। सत्ता के लोभ में डूबे भ्रष्ट सत्ताधारियों के अन्याय के खिलाफ और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस को मजबूती से संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाए तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और दमनकारी कार्यप्रणाली को जनता के सामने मजबूती से उजागर करे। गांव, वार्ड और बूथ तक संगठन को मजबूत करने पर जोर  सम्मेलनम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने तथा विधानसभा क्षेत्रवार संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने और आम लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
 
बैठक में स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दे भी प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखे। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस संगठन जनता के सवालों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगा। किसानों और कर्मचारियों के मुद्दों पर सरकार को घेरने का ऐलान राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय जनता के सवालों का जवाब दे। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक और जनप्रतिनिधि का अधिकार है। कांग्रेस किसानों, कर्मचारियों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की आवाज सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों और रोजगार की मांग को लेकर आवाज उठा रहे युवाओं के साथ यदि किसी प्रकार की ज्यादती हुई है, तो सरकार को इसकी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। "संगठनात्मक संवाद अभियान का उद्देश्य बूथ तक कांग्रेस को सक्रिय बनाना: संजय दत्त आईसीसी प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस का संगठनात्मक संवाद अभियान केवल बैठकों तक सीमित नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक सक्रिय एवं मजबूत बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मुद्दों की आवाज बनकर सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेंगे। संगठन की मजबूती ही आने वाले समय में कांग्रेस को और अधिक प्रभावी बनाने का आधार बनेगी।
 
 
Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X