Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

*दलितों पर वार, विपक्ष पर FIR—लोकतंत्र में अब नहीं चलेगा भाजपा का अत्याचार : संजय दत्त* | बादशाहपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, विशाल सम्मेलन में भाजपा सरकार पर गरजे दिग्गज नेता*

Updated on Monday, September 07, 2026 09:23 AM IST

चंडीगढ़ । जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बादशाहपुर द्वारा वाटिका चौक स्थित औरम कन्वेंशन सेंटर में विशाल ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे शीर्ष नेताओं का बादशाहपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक उल्लावास, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। विपक्ष की आवाज FIR और सत्ता के दबाव से नहीं दबाई जा सकती : संजय दत्त हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा कभी विकास, कृषि, खेल और वीरता के लिए देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता था, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक असमानता जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। जिस हरियाणा का युवा देश की सीमाओं पर दुश्मनों के दांत खट्टे करता है, वही युवा आज रोजगार के लिए भटकने को मजबूर है। किसान महंगाई और बढ़ती लागत से परेशान है तथा मजदूर, युवा और छोटा व्यापारी खुद को असहाय महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़ी घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
 
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR का विरोध करते हुए संजय दत्त ने कहा कि “राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन विपक्ष की आवाज को मुकदमों के जरिए दबाना लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।” उन्होंने मामला वापस लेने की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के संदेश और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। बेरोजगारी और बदहाल कानून-व्यवस्था ने खोली सरकार के दावों की पोल : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार के कुशासन के कारण हरियाणा विकास के कई मानकों पर पिछड़ा है। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता में चिंता बढ़ी है। उन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की व्यवस्था की आलोचना करते हुए संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन देने और भविष्य में नियमित भर्तियों को प्राथमिकता देने की मांग की। राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा के वादों और जमीनी हकीकत के अंतर को उजागर करें। उन्होंने कहा, “कांग्रेस केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाने वाली पार्टी नहीं है। हमें जनता के सुख-दुख का भागीदार बनकर उसके अधिकारों की लड़ाई हर दिन लड़नी है।”
 
टैक्स गुरुग्राम का, बदले में जलभराव-जाम और टूटी सड़कें—यह कैसा विकास? : दीपेंद्र हुड्डा
 
 
Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X