Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

*युवा जनसंवाद में बोले सांसद कार्तिकेय शर्मा: 2047 के विकसित भारत का रोडमैप युवाओं के हाथों में, पंचकूला में जल्द खुलेगा AI स्किल सेंटर*

Updated on Monday, September 07, 2026 09:31 AM IST

पंचकूला :  रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में युवा जानसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर सांसद कार्तिकय शर्मा यहाँ मुख्य तिथि के रूप में पहुँचे। इस दौरान युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।युवा जन संवाद  को संबोधित करते हुए सांसद कार्तिकेय शर्मा ने देश की युवा शक्ति, आधुनिक तकनीक और पारदर्शी शासन को लेकर एक बड़ा विजन प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान दरअसल आने वाली युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ही है। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है, जहाँ की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है। दुनिया में सबसे ज्यादा क्षमता और प्रतिभा भारतीय युवाओं के पास है।  देश में बदलते व्यापारिक परिदृश्य पर बात करते हुए सांसद ने कहा कि भारत में आज 100 से अधिक यूनिकॉर्न (10,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की कंपनियां) बन चुके हैं। इनमें से 70 से 80 प्रतिशत यूनिकॉर्न बनाने वाले युवा दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों के बजाय बी और सी श्रेणी (Tier-2 व Tier-3) के छोटे शहरों से आए हैं। केंद्र सरकार ने पिछले लगभग 12 वर्षों में एक ऐसा इकोसिस्टम बनाया है, जहाँ किसी भी पृष्ठभूमि का युवा केवल अपने विचार और क्षमता के बल पर सफलता के नए मुकाम हासिल कर सकता है। आधुनिक दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की उपयोगिता पर जोर देते हुए कार्तिकेय शर्मा ने कहा की पंचकूला जिले में एक भव्य 'AI स्किल सेंटर' शुरू किया जाएगा । उन्होंने कहा कि तेजी से बदल रही टेक्नोलॉजी से डरने के बजाय उसका इस्तेमाल नए बिजनेस मॉडल बनाने में करना होगा। यह स्किल सेंटर युवाओं को AI तकनीक से जोड़कर एक नई दिशा देने का काम करेगा।
 
  सांसद ने कहा की 17 सितंबर से 8 अक्टूबर तक 'सेवा पखवाड़ा' आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 'नमो शक्ति रथ' के माध्यम से जिले व आसपास के क्षेत्रों में सैंकड़ों स्वास्थ्य व जागरुकता शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने याद दिलाया कि ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस और एक दिन में 5,005 टेस्ट करने का कीर्तिमान बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया जा चुका है। प्रदेश सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के उनकी योग्यता और मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। कार्तिकेय शर्मा ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अवसरों को समय रहते पहचानें और देश को विकसित बनाने के संकल्प में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X