मोहाली, :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज मोहाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलवंत सिंह की देखरेख में 3 बसों को रवाना किया गया। इन बसों को मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेयर सरबजीत सिंह समाना ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की आस्था और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालु श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ वाल्मीकि मंदिर, वाघा बॉर्डर और जलियांवाला बाग के दर्शन करके वापस लौटेंगे।
मेयर सरबजीत सिंह समाना ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को लेकर संगत में भारी उत्साह है। वरिष्ठ नागरिक स्वयं आगे आकर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से जुड़ रहे हैं और बड़े स्तर पर पंजीकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए यात्रा के दौरान गाइड और डॉक्टर भी हर समय उपलब्ध करवाए जाते हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु वरिष्ठ नागरिक को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा मोहाली में चल रहे सफाई अभियान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मेयर सरबजीत सिंह समाना ने कहा कि मोहाली शहर की खूबसूरती हर हाल में बरकरार रखी जाएगी और जो भी व्यक्ति या अधिकारी इस कार्य में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मेयर सरबजीत सिंह समाना ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब भर में सफाई अभियान शुरू किया गया है। मोहाली में खरड़ की ओर से शहर में प्रवेश करते ही बरियाली-एयरपोर्ट रोड से इस सफाई अभियान की शुरुआत की गई थी, जो लगातार जारी है। अवैध रूप से कूड़ा-कचरा फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। मेयर श्री समाना ने कहा कि मोहाली में सफाई अभियान आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा। सेक्टर-67 से 2 बसों, जबकि गांव झामपुर से श्रद्धालुओं से भरी एक बस को रवाना किए जाने के दौरान मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के हलका कोऑर्डिनेटर एवं स्टेट अवार्डी फूलराज सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्षद मैडम रमनप्रीत कौर कुंभड़ा, मैडम बलजिंदर कौर—वार्ड इंचार्ज, आम आदमी पार्टी, महिंदर सिंह, बलवीर मसीर, महिमा सिंह, करम सिंह—प्रधान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, वीर सिंह, बाजवा जी, गुरनाम सिंह, एन.पी. सिंह, गुरपाल सिंह बी.एस. ढिल्लों, गुरप्रीत सिंह पंच झामपुर, अवतार सिंह झामपुर, सतविंदर सिंह सदस्य पंचायत, राम सिंह पूर्व सदस्य पंचायत, मैडम कुलविंदर कौर, कमलजीत कौर काहलो तथा कुलजिंदर सिंह भी उपस्थित थे। फोटो कैप्शन : मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना 3 बसों को हरी झंडी दिखाते हुए। साथ में हलका कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह एवं अन्य।