पंचकूला, - उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सतपाल शर्मा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बडा लोकतंत्र देश है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में एसआईआर-2 पर कार्य तेजी से किया जा रहा है। उपायुक्त ने युवाओं से 30 सितंबर 2026 तक फार्म 6 भरकर मतदाता पहचान पत्र बनवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के दस्तावेज पूरे न होने के कारण उन्हें नोटिस प्राप्त हुआ है वे भी अपने दस्तावेज संबंधित बीएलओ को जमा करवाकर अपने मतदाता पहचान पत्र अपडेट करें । उन्होंने बताया कि मतदाताओं की जागरूकता से ही सत्यापन मतदाता सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि एसआईआर 2026 प्रारम्भिक मतदाता सूची में सभी मतदाता अपना नाम अवश्य जांच ले यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है तो वो संबंधित बीएलओ को संपर्क कर अपना मतदाता पहचान पत्र अपडेट करवाएं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है हर पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर फेस-2 की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए 12 सितंबर शनिवार, 13 सिंतबर रविवार व 26 सितंबर शनिवार व 27 सितंबर रविवार को जिला में मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी मतदाता अपने नजदीकी संबंधित बीएलओ के पास जाकर इस विशेष अभियान का लाभ लेकर अपने-अपने वोट अवश्य बनवाए व अपडेट करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किसी भी मतदाता से इस संबंध में विभाग द्वारा कोई भी ओटीपी या लिंक शेयर करने के लिए अनुरोध नही किया जाता है। विभाग द्वारा नियुक्त बीएलओ स्वयं ही मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क करके जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होने बताया कि एसआईआर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। एसआईआर का मकसद श्रुटिरहित मतदाता सूचि तैयार करना है।