Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

— गिरफ्तार आरोपी विदेश स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे: डीजीपी गौरव यादव | अमृतसर में सीमा पार से तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपी 15 पिस्तौल और 5 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार

Updated on Monday, September 07, 2026 17:53 PM IST

चंडीगढ़/अमृतसर,: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दो व्यक्तियों को 15 पिस्तौल और 5 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक सिंह, निवासी रोड़ांवाला खुर्द और शुभप्रीत सिंह उर्फ शुभ, निवासी वेरका-मजीठा बाईपास, अमृतसर के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उक्त आरोपी कथित तौर पर विदेश स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे और अपने हैंडलरों के निर्देशों के अनुसार अवैध हथियारों तथा नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त कर आगे सप्लाई कर रहे थे। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा अवैध हथियारों और नशा तस्करी के व्यापक नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है। कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना घरिंडा की टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति, जो अवैध पिस्तौल और हेरोइन की तस्करी करते हैं, अटारी क्षेत्र में घूम रहे हैं।

इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने अटारी-झबाल रोड पर स्थित धुसी बांध टी-प्वाइंट पर नाका लगाया और एक्टिवा स्कूटर पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक लिया। आईजीपी ने बताया कि एक्टिवा चला रहे शुभप्रीत सिंह और पीछे बैठे दीपक सिंह की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 15 पिस्तौल और 5 किलो हेरोइन की खेप बरामद हुई। सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस मॉड्यूल में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। इस संबंध में थाना घरिंडा, अमृतसर ग्रामीण में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(8) के तहत एफ.आई.आर. नंबर 388, दिनांक 06.09.2026 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X