Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, इसलिए विधानसभा की मर्यादा तोड़कर समाज को बांटने का प्रयास कर रही : प्रदेशाध्यक्ष | झूठे वादों से सत्ता हथियाने वाली आप को जनता की चिंता नहीं, आरोपों की राजनीति में व्यस्त : डॉ अर्चना गुप्ता

Updated on Monday, September 07, 2026 18:15 PM IST

चंडीगढ़,  ।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भोली-भाली जनता से बड़े-बड़े वादे और घोषणाएं करके सत्ता हासिल की, लेकिन सरकार बनने के बाद जनता की समस्याओं और अपने वादों की चिंता करना भूल गई। पंजाब की जनता आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता इन्हें सबक सिखाते हुए भाजपा की सरकार बनाने का काम करेगी। सोमवार को चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और हरियाणा में कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवालों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को इस बात की चिंता करनी चाहिए कि वह अपने प्रदेश के युवाओं को नशे के दलदल से कैसे बाहर निकाले, रोजगार के अवसर कैसे बढ़ाए और आम जनता का जीवन कैसे बेहतर बनाए। लेकिन दुर्भाग्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने काम का हिसाब देने से ज्यादा केंद्र सरकार और दूसरी सरकारों पर आरोप लगाने की चिंता रहती है। उन्होंने कहा कि जनता अब आरोप-प्रत्यारोप नहीं, काम चाहती है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र को सरकार का संकल्प मानकर काम कर रही है। चुनाव से पहले किए गए वादों को केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उन्हें पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा की गई 217 घोषणाओं में से अब तक 70 घोषणाएं पूरी की जा चुकी हैं। यह भाजपा सरकार की नीयत, नीति और कार्यशैली का प्रमाण है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन गुरुओं और संत-महापुरुषों ने भारत की संस्कृति, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनका अपमान करने वाली राजनीति को देश और समाज कभी स्वीकार नहीं कर सकता। ऐसे महापुरुषों के प्रति सम्मान हमारी सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय जिम्मेदारी का हिस्सा है। प्रदेश में विधानसभा और विभिन्न जिलों में राजनीतिक घटनाक्रमों पर बोलते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार किसी एक वर्ग, क्षेत्र या जाति की सरकार नहीं, बल्कि हर एक हरियाणवी की सरकार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के भाव से काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब जनता के बीच जाने के लिए कोई सकारात्मक मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि वह विधानसभा जैसे लोकतांत्रिक और गरिमापूर्ण मंच को भी राजनीतिक हंगामे और समाज को बांटने का माध्यम बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विधानसभा में हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक दलित सिख विधायक 1984 की पीड़ा और उस दौर में सिख समाज के साथ हुए अन्याय को लेकर अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रख रहे थे और कांग्रेस से माफी की मांग कर रहे थे। लेकिन कांग्रेस विधायक द्वारा उनका पर्चा छीनना न केवल विधानसभा की मर्यादा का उल्लंघन था, बल्कि यह कांग्रेस की दबंग और असहिष्णु मानसिकता को भी दर्शाता है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के विधायक जिस प्रकार जातियों और समाज के विभिन्न वर्गों को लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोई भी विधायक, मंत्री या जनप्रतिनिधि किसी एक जाति का प्रतिनिधि नहीं होता। वह पूरी विधानसभा और पूरे समाज का प्रतिनिधि होता है। जनप्रतिनिधियों को समाज को जोड़ने का काम करना चाहिए, न कि जातीय विभाजन को हवा देनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X