Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

खामियों की पहचान कर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश | जन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: पंजाब में सभी सरकारी इमारतों, पुलों और कलवर्टों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के आदेश — हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Updated on Monday, September 07, 2026 23:09 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विभाग के अधिकारियों को पूरे राज्य में लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी सरकारी इमारतों, पुलों, कलवर्टों और अन्य ब्रिज स्ट्रक्चर्स की सुरक्षा जांच (स्ट्रक्चरल ऑडिट) करवाने के आदेश जारी किए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की मजबूती, सुरक्षा और समय पर रख-रखाव सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी इमारतों की संबंधित फील्ड अधिकारियों के माध्यम से जांच करवाकर उनकी स्ट्रक्चरल स्थिति का विस्तृत आकलन किया जाए। जांच के दौरान सामने आने वाली खामियों, दोषों या कमजोरियों को तुरंत दूर करने के लिए आवश्यक निवारक उपाय, मरम्मत या पुनर्वास कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन सरकारी इमारतों को असुरक्षित घोषित किया गया है, उनका किसी भी स्थिति में उपयोग न होने दिया जाए, जब तक आवश्यक सुधारात्मक कार्य पूरे करके उन्हें दोबारा सुरक्षित घोषित न कर दिया जाए। इसी प्रकार, मंत्री ने विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी पुलों, कलवर्टों और अन्य ब्रिज स्ट्रक्चर्स की भी सुरक्षा जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई ढांचा असुरक्षित पाया जाता है तो आवश्यक कार्य पूरे होने तक तुरंत यातायात प्रतिबंध या अन्य उचित सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं।

स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी सरकारी इमारत, पुल या कलवर्ट की स्ट्रक्चरल मजबूती को प्रभावित करने वाला कोई भी बदलाव, संशोधन, सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण, तोड़फोड़ या अन्य कार्य सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना न किया जाए। ऐसे सभी कार्य लागू नियमों, तकनीकी कोड और विभागीय निर्देशों के अनुसार ही किए जाएं। सख्त रुख अपनाते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षा मानकों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सुरक्षित, मजबूत और टिकाऊ सार्वजनिक बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X