Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

*ज्ञान से नेतृत्व की ओर — विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवाओं का आह्वान*

Updated on Monday, September 07, 2026 23:46 PM IST

पंचकूला, : सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज परिसर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के उद्देश्य, पंजीकरण एवं क्विज में भाग लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल पर एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण करवाने में भी सहयोग किया। पहले से पंजीकृत विद्यार्थी सीधे क्विज में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों को बताया गया कि विकसित भारत क्विज को पूरा करने में लगभग पांच मिनट का समय लगता है, लेकिन यह छोटा सा प्रयास युवाओं के लिए बड़े अवसरों का द्वार खोल सकता है। क्विज में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त होगा तथा आगे चयनित होने वाले प्रतिभागियों को विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2027 कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। इस अवसर पर मेरा युवा भारत, पंचकूला की जिला युवा अधिकारी स्नेग्धा सिंह तथा अकाउंट एवं प्रोग्राम असिस्टेंट रेनू सिंह ने भी विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सोच, ज्ञान और नेतृत्व क्षमता ही विकसित भारत की मजबूत नींव है और ऐसे मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने का अवसर प्रदान करते हैं।कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल कक्षा और पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर ऐसे राष्ट्रीय स्तर के अवसरों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में ज्ञान, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित करती हैं तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ती हैं।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि यह केवल एक क्विज नहीं, बल्कि अपने ज्ञान को परखने, अपनी प्रतिभा को पहचानने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका तय करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत क्विज में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है और विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए आज ही पंजीकरण कर क्विज में भाग लें।कॉलेज परिसर में विकसित भारत युवा क्विज प्रतियोगिता के बारे में जागरूकता अभियान चलाने में एनएसएस स्वयंसेवक चंद्रु कन्नन, कशिश, सुहानी, आरती, कोमल और जैस्मिन का विशेष सहयोग रहा।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X