Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

*विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान* | राजकीय महाविद्यालय कालका में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

Updated on Monday, September 07, 2026 23:53 PM IST

पंचकूला : राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या डॉक्टर सीमा सिंह के कुशल नेतृत्व में शिक्षक दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बीबीए, बीकॉम, लाइफ साइंस और फिजिकल साइंस के विद्यार्थियों द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। 
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं आभार की भावना व्यक्त करना रहा। प्रस्तुत कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियाँ भी दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविता पाठ, भाषण, गीत, नृत्य तथा अन्य गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही प्रदान नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा चुनने, अनुशासन बनाए रखने, आत्मविश्वास विकसित करने तथा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ बिंदु शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक शिक्षक अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य को आकार देता है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की सराहना की तथा कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी के बीच विश्वास, सम्मान एवं संवाद की भावना शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाती है। 
कार्यक्रम में मंच संचालन बीबीए द्वितीय वर्ष की तमन्ना और बीकॉम द्वितीय वर्ष की सुषमा ने किया। सृष्टि ने भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की सफलता में अंशिका, शिवांश, शीतल, पंकज, नंदिनी, सृष्टि, लकी, पूजा, तमन्ना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। फोटोग्राफी आदित्य और सौम्या ने की। लकी, सुषमा, सृष्टि, नंदिनी, तमन्ना, करुणा, रितु, वैष्णवी, तान्या, अर्चिता, आनंदी ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर डॉ वीरेंद्र अटवाल, प्रोफेसर डॉ रामचंद, डॉक्टर नीरू, डॉ अजीत, डॉक्टर गुरप्रीत, डॉ इंदु , डॉ सीमा, डॉ सरिता, डॉक्टर आशीष और कॉमर्स संकाय के सभी प्रोफेसरों का योगदान रहा।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X