Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

अमन अरोड़ा ने फूड प्रोसेसिंग, कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा और विनिर्माण क्षेत्र में पंजाब की क्षमता को किया उजागर | पंजाब-यूएई आर्थिक संबंध होंगे मजबूत : अमन अरोड़ा ने आर.ए.के. चैंबर के चेयरमैन महामहिम मोहम्मद मोसबेह अल नुआमी के साथ की उच्च-स्तरीय विचार-चर्चा

Updated on Tuesday, September 08, 2026 00:05 AM IST

चंडीगढ़: पंजाब में निवेश, कारोबार और व्यापारिक साझेदारी की नई संभावनाएं तलाशने तथा पंजाब-यूएई आर्थिक संबंधों को और मजबूत करते हुए बड़े निवेश के लिए मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज दुबई में आयोजित वार्षिक निवेश बैठक (ए.आई.एम.) के दौरान रास अल खैमाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन महामहिम मोहम्मद मोसबेह अल नुआमी के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने पंजाब को विनिर्माण, फूड प्रोसेसिंग और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक उभरते वैश्विक केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया। रास अल खैमाह के निवेशकों को पंजाब में उपलब्ध व्यापक संभावनाओं का लाभ उठाने का आमंत्रण देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने विनिर्माण, फूड प्रोसेसिंग, कृषि-आधारित उद्योग, कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में पंजाब की प्रमुख क्षमताओं और संभावनाओं को विस्तार से रेखांकित किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मजबूत वैश्विक साझेदारियां स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सक्रिय नीतिगत सहयोग, संस्थागत सुविधा तथा सरकारों के बीच बेहतर तालमेल एवं सहयोग के माध्यम से निवेशकों के लिए निर्बाध और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

पंजाब और रास अल खैमाह के बीच निवेश तथा आर्थिक सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर विचार-विमर्श के दौरान महामहिम अल नुआमी ने कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा को रास अल खैमाह में उभर रहे निवेश एवं कारोबारी अवसरों से अवगत करवाया, ताकि पंजाब और यूएई के निवेशकों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारियां स्थापित की जा सकें। विचार-विमर्श के दौरान संस्थागत तथा कारोबारी स्तर पर साझेदारियों को मजबूत करने के साथ-साथ दोनों पक्षों से निवेश के प्रवाह को गति देने के लिए मजबूत और निवेश-अनुकूल वातावरण तैयार करने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X