Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

सेवा संकल्प अभियान में सूरजकुंड में होगा जनसेवक महाकुंभ | मोदी जी के जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का पर्व है सेवा संकल्प अभियान : डॉ अर्चना गुप्ता

Updated on Tuesday, September 08, 2026 08:38 AM IST

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार और संगठन मिलकर जन-जन को अभियान का भागीदार बनाने को लेकर 10 सितंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। अभियान के समापन अवसर पर प्रदेश के सूरजकुंड में जनसेवक महाकुंभ का भी आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि विकसित भारत का संकल्प लेंगे।

सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने चंडीगढ़ में प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा में इसे व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाया जाएगा। डॉ गुप्ता ने बताया कि 10 सितंबर को सरकार और संगठन की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उनका पूरा मंत्रिमंडल तथा प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में अभियान की तैयारियों, कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया के साथ होगी, जिसमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ता परिवारों और लाभार्थियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे, वहीं विभिन्न संगठनों के साथ रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद कार्यक्रमों की श्रृंखला सेवक चित्र, सेवा स्मरण, आंगन का मिलन, कहानी बदलाव की, वड़नगर से वाराणसी, सेवा ज्योति यात्रा, 25 साल-25 कहानी, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा रंग, हैकाथान एवं इनोवेशन व जनसेवक महाकुंभ का आयोजन होगा। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव और आमजन के बीच कड़ी बनकर योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और उन्हें विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का कार्य करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि एक महीने तक  चलने वाले इन कार्यक्रमों को लेकर जहां प्रदेश सरकार स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, वहीं भाजपा द्वारा भी प्रदेश स्तर पर सभी कार्यक्रमों के संयोजक, सह संयोजको, जिला व मण्डल स्तर तक ड्यूटियां लगाई जा चुकी हैं। बीते 3 दिनों में जिला स्तर पर सेवा संकल्प अभियान कार्यशालाओं का आयोजन करते हुए कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया जा चुका है।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X