Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

हिमाचल प्रदेश

बोले, राज्य के हरित आवरण 30 प्रतिशत तक पहुँचाने लक्ष्य किया निर्धारित | ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए जायका का अहम योगदान: गोमा

Updated on Tuesday, September 08, 2026 08:57 AM IST

 धर्मशाला । युवा खेल सेवाएं एवं आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि राज्य सरकार जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी,जायका के सहयोग से वानिकी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सुधार कर रही है इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने मेें अहम भूमिका निभाई है। सोमवार को खन्यारा के एल्पाइन होटल में जायका प्रोजेक्ट के अनुभवों को सांझा करने के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि जायका प्रोजेक्ट के साथ हिमाचल के सात जिलों के 920 स्वयं सहायता समूह जुड़े है जो कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बेहतरीन पहल हुई है। स्वयं सहायता समूह स्थानीय महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों जैसे हर्बल उत्पाद, हस्तशिल्प, और खाद्य प्रसंस्करण से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया गया है। उन्होेंने कहा कि ग्राम वन विकास समितियों और महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से वनों के संरक्षण को आजीविका से जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि जायका के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों मेें जीवन को सुगम बनाने के लिए ग्रामीणों को आधुनिक तकनीकोें का निरंतर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कृत संकल्प है तथा इसी दिशा में हल्दी, दूध, गेहूं सहित अन्य कृषि उत्पादों का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया है ताकि अंतिम पायदान पर खड़े किसान की आमदनी में इजाफा हो सके।


उन्होंने कहा कि राज्य भर में बंजर और क्षीण वन भूमियों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है, जिससे राज्य के हरित आवरण 30 प्रतिशत तक पहुँचाने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि जायका प्रोजेक्ट के माध्यम से स्थानीय समुदायों को शामिल करके ईको-टूरिज्म साइट्स विकसित की जा रही हैं, जिससे पर्यटन आधारित स्थानीय रोजगार पैदा हो रहा है। इससे पहले मुख्य अरण्यपाल संजय सूद ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए हिमाचल में जायका प्रोजेक्ट की उपलब्धियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी तथा भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत करवाया गया। इस अवसर पर पंजाब के मुख्य अरण्यपाल धर्मेंद्र ने भी अपने अनुभव सांझा किए। इस अवसर पर मेघालय तथा तमिलनाडु के प्रतिनिधियों सहित वन विभाग के अधिकारियों तथा जायका प्रोेजेक्ट के लाभार्थियों ने भी अपने अनुभव सांझाा किए।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X