चंडीगढ़ ।हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की है और इस योजना का लाभ लेने वाली अथवा इसके लिए पंजीकरण करवाने वाली किसी भी माता-बहन को किसी भी अन्य सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले परिवार की अधिकतम आय 1 लाख रुपये होने की शर्त थी जिसे अब बढ़ाकर