Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

युवा शक्ति भाजपा की ताकत ही नहीं, विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ऊर्जा है : डॉ. अर्चना गुप्ता

Updated on Wednesday, September 09, 2026 09:05 AM IST

चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा का युवा आज केवल अवसरों की तलाश करने वाला युवा नहीं, बल्कि अवसर पैदा करने और नए भारत के निर्माण में नेतृत्व देने वाला युवा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तेज गति से आगे बढ़ रहा है, उसमें युवाओं की भागीदारी निर्णायक है। पंचकूला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय ‘पंचकमल’ में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया के पदग्रहण समारोह उपरान्त युवा मोर्चा हरियाणा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में गत रात्रि ये आह्वान किया । उन्होंने कहा कि भाजपा में पद सम्मान से ज्यादा जिम्मेदारी, सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का दायित्व है।
प्रदेश अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे प्रदेश के प्रत्येक जिले, मंडल और बूथ तक पहुंचें तथा युवाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि भाजयुमो की ताकत केवल कार्यक्रमों में दिखाई देने वाली भीड़ नहीं, बल्कि हर बूथ पर सक्रिय युवा कार्यकर्ता और समाज के हर वर्ग से जीवंत संपर्क है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्ष ने लंबे समय तक युवाओं को केवल राजनीतिक नारों और वोट बैंक की राजनीति तक सीमित रखा, जबकि भाजपा ने युवाओं को स्टार्टअप, कौशल, खेल, तकनीक, शिक्षा, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के अवसर दिए हैं। आज भारत का युवा दुनिया के सामने नए आत्मविश्वास के साथ खड़ा है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजयुमो को राजनीति से आगे बढ़कर समाज के बीच अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, खेलों को प्रोत्साहन, सामाजिक जागरूकता, डिजिटल जागरूकता और सेवा कार्यों के माध्यम से युवा मोर्चा को हरियाणा के युवाओं के साथ मजबूत रिश्ता बनाना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आज के युवाओं के कंधों पर है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब विकसित हरियाणा की मजबूत नींव युवा शक्ति रखेगी।


प्रदेश अध्यक्ष ने अक्षित दहिया सहित युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में टीम भावना के साथ काम करने और अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा के विचार, संगठन तथा राष्ट्र निर्माण के अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव तक सीमित नहीं रहता। सेवा, संगठन और राष्ट्रहित भाजपा की कार्यसंस्कृति के मूल आधार हैं और युवा मोर्चा को इसी कार्यसंस्कृति का सबसे मजबूत वाहक बनना है। हरियाणा का युवा भाजपा के लिए केवल वोटर नहीं, विकसित हरियाणा का नेतृत्वकर्ता है। भाजयुमो का लक्ष्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, हर बूथ पर युवा शक्ति को संगठन की शक्ति बनाना है। कांग्रेस ने युवाओं को नारों में उलझाया, मोदी सरकार ने युवाओं को अवसर, आत्मविश्वास और नई उड़ान दी। 2047 के विकसित भारत की नींव आज का युवा रखेगा और उसमें विकसित हरियाणा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश संगठन मंत्री श्री फनींनदर नाथ, तीनो प्रदेश महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता, गोपाल शर्मा और वेद फूला उपस्थित थे ।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X