Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 22वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में की शिरकत, ऑडिटोरियम हॉल का किया उद्घाटन | शिक्षा वह शक्ति है, जो मनुष्य के भीतर आत्मविश्वास कर उसके चरित्र का निर्माण करती हैं- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Wednesday, September 09, 2026 09:14 AM IST

चंडीगढ़ -   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे बच्चे अपनी जड़ों से जुड़कर आधुनिक विज्ञान और तकनीक में दुनिया का नेतृत्व करते हुए ब्रह्मलीन स्वामी देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी के सपने को साकार कर रहे हैं। उनके हाथों में आधुनिक तकनीक, हृदय में करुणा, दृष्टि विश्वव्यापी होने के साथ- साथ कदम भारत की मिट्टी से जुड़े हैं। ऐसा करके अपनी संस्कृत और मातृभाषा को गौरव प्रदान किया है। आज सभी शिक्षण संस्थाओं में आधुनिकता और भारतीय संस्कारों का जो सुंदर संगम दिखाई देता है, वह इसी दूरदर्शी सोच का विस्तार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को लाडवा के डीबीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 22वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम हॉल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शॉल ओढाकर संत महात्माओं का स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महामण्डलेश्वर स्वामी हरि चेनानंद महाराज व प्रोफेसर रमेश कुमार पाण्डेय को अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी के तप, त्याग, साधना और मानव- कल्याण के संकल्प को प्रणाम है। कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनका जीवन समय की सीमाओं में नहीं बंधता। वे शरीर से हमारे बीच न भी रहें तो भी उनके विचार समाज की चेतना में जीवित रहते हैं। उनकी वाणी मार्ग दिखाती है, उनके कार्य प्रेरणा देते हैं और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों का चरित्र गढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी ऐसे ही दिव्य और विराट व्यक्तित्व थे। उनका जीवन अपने लिए नहीं, समाज के लिए था। उनका ज्ञान प्रदर्शन के लिए नहीं, जनकल्याण के लिए था और उनकी साधना संसार से विमुख होने के लिए नहीं, संसार के दुःख दूर करने के लिए थी।

  विद्यापीठ  वैदिक शिक्षा, संस्कृत, धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभाव को बढ़ा रही आगे

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में वर्ष 1977 में स्थापित श्री जयराम विद्यापीठ ने वैदिक शिक्षा, संस्कृत, धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभाव को आगे बढ़ाया। इस विद्यापीठ से शिक्षा प्राप्त कर हजारों विद्यार्थी समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा कर रहे हैं। लोहार माजरा में 22 एकड़ भूमि पर स्थापित सेठ नवरंगराय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय ने बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए नए द्वार खोले। उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि जिस समय समाज में बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता नहीं मिलती थी, उस समय स्वामी जी ने नारी शिक्षा और नारी-उत्थान को अपने जीवन के प्रमुख लक्ष्यों में शामिल किया। वे जानते थे कि एक बालक पढ़ता है तो एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी पढ़ती है तो दो परिवारों और अनेक पीढ़ियों का भविष्य संवरता है। आज हमारी बेटियां शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, खेल और अंतरिक्ष तक भारत का नाम रोशन कर रही हैं। इस परिवर्तन की नींव स्वामी जी जैसे दूरदर्शी संतों ने बहुत पहले रख दी थी।

 भारत विभाजन के समय कुरुक्षेत्र में शरणार्थियों की स्वामी जी ने की सेवा

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी जी के व्यक्तित्व का एक और प्रेरक पक्ष उनकी राष्ट्रीय चेतना थी। भारत विभाजन के समय उन्होंने कुरुक्षेत्र में शरणार्थियों की सेवा की। चीन और पाकिस्तान के आक्रमण के समय जन जागरण किया। हरियाणा के बाढ़ पीड़ितों और उत्तरकाशी के भूकंप पीड़ितों की सहायता की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन पर्यावरण और गोसेवा के प्रति समर्पण का भी उदाहरण था। 

मां-बाप व गुरु का आदर करने वाले बच्चे को हमेशा मिलती है तरक्की : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

 श्री जयराम विद्यापीठ के संचालक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि स्वामी देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी ने इंसान बनाने का सपना देखा था, जिसे पूरा करने के लिए अच्छी शिक्षा की महत्वपूर्ण मार्ग है। संस्थान द्वारा अनेक प्रकार के संस्थान खोलकर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। इन संस्थानों में शिक्षा, संस्कार, शिक्षा व संस्कृति के माध्यम से उनके सपने को साकार कर रहे हैं। यहां से शिक्षा ग्रहण करके बच्चे देश के किसी न किसी क्षेत्र में सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि गुरु का आशीर्वाद, मां-बाप की कृपा बच्चों पर होनी जरूरी है। युवाओं को अपने मां-बाप व गुरु का आदर मान सम्मान करना  चाहिए। ऐसा करने वाला बच्चा हमेशा तरक्की करता है।इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन गुरनाम सैनी, सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X