Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | 16 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

Updated on Wednesday, September 09, 2026 10:09 AM IST

चंडीगढ -हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए तुरन्त प्रभाव से 16 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादला  आदेश जारी किए हैं इस सम्बंद में    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज आदेश जारी किये हैं। आईएएस अधिकारियों में श्री राजीव रंजन, जो वर्तमान में प्रधान सचिव, श्रम विभाग के पद पर कार्यरत हैं, को मत्स्य पालन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सुश्री अमनीत पी. कुमार, जो वर्तमान में  भविष्य विभाग, विदेश सहयोग विभाग तथा खेल विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,भविष्य विभाग तथा खेल विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। श्री शेखर विद्यार्थी, जो वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा महानिदेशक, अग्निशमन सेवाएं, हरियाणा के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा  गया है। श्री जे. गणेशन, जो वर्तमान में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग तथा नागरिक संसाधन सूचना विभाग के आयुक्त एवं सचिव, सभी के लिए आवास विभाग के महानिदेशक एवं सचिव, हरियाणा एआई विकास परियोजना (एचएआईडीपी) तथा हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (एचसीएपीएसडी) एवं अन्य बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए गठित एसपीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा हारट्रॉन के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को नागरिक संसाधन सूचना विभाग का आयुक्त एवं सचिव, एचएआईडीपी, एचसीएपीएसडी एवं अन्य बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए गठित एसपीवी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग का महानिदेशक एवं सचिव तथा महानिदेशक, शहरी संपदा नियुक्त किया गया है।

 श्री अशोक कुमार मीणा, जो वर्तमान में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा विदेश सहयोग विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। श्री चन्द्र शेखर खरे, जो वर्तमान में हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के मुख्य प्रशासक के पद पर कार्यरत हैं, को हैफेड का प्रबंध निदेशक तथा  सभी के लिए आवास विभाग का महानिदेशक एवं सचिव नियुक्त किया गया है।सुश्री शरणदीप कौर बराड़, जो वर्तमान में हरियाणा राज्य भंडारण निगम की प्रबंध निदेशक हैं, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का महानिदेशक एवं सचिव तथा राज्य शहरी आजीविका मिशन एवं राज्य शहरी विकास प्राधिकरण की मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है। श्री मनी राम शर्मा, जो वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव तथा मुख्य चकबंदी आयुक्त नियुक्त किया गया है। श्री राजनारायण कौशिक, जो वर्तमान में कृषि विभाग के महानिदेशक तथा हरियाणा बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक हैं, को हारट्रॉन का प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। श्री अमित खत्री, जो वर्तमान में नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव, शहरी संपदा विभाग के निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, को कृषि विभाग का निदेशक, हरियाणा बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

श्री विनय प्रताप सिंह, जो वर्तमान में ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ हरियाणा, नई दिल्ली के प्रशासक, आबकारी एवं कराधान आयुक्त तथा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष हैं, को ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ हरियाणा, नई दिल्ली का प्रशासक, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम का प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा वित्त निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। श्री मुकुल कुमार, जो वर्तमान में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा राज्य शहरी आजीविका मिशन एवं राज्य शहरी विकास प्राधिकरण के मिशन निदेशक हैं, को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का मुख्य प्रशासक, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड तथा हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक तथा आतिथ्य विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव लगाया गया है। श्री सुशील सारवान, जो वर्तमान में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम तथा हरियाणा वित्त निगम के प्रबंध निदेशक हैं, को विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा हरियाणा कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

 

श्री पार्थ गुप्ता, जो वर्तमान में खेल विभाग  तथा पर्यटन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव और हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक हैं, को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव लगाया गया है।

 

 

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X