Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल एमडीसी सेक्टर-5 में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन | एनआईए का बच्चों की सेहत पर फोकस : 143 विद्यार्थियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Updated on Wednesday, September 09, 2026 19:54 PM IST

पंचकूला । राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला की ओर से 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल, एमडीसी सेक्टर-5 में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 143 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा और डीन गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में कौमारभृत्य विभाग की ओर से बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली और रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कौमारभृत्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अपर्णा दिलीप के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच और उनकी सामान्य स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया। बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी आदतों के प्रति भी अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व और डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग के निर्देशानुसार आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंचाई जा रही हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अपर्णा दिलीप ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविरों का उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना है। यदि छोटी उम्र से ही अच्छी स्वास्थ्य आदतों को दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए तो भविष्य में कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। शिविर में बच्चों को विशेष रूप से स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के महत्व के बारे में बताया गया। उन्होंने आग्रह किया कि यदि कोई स्कूल या फिर सामाजिक संस्था बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता शिविर आयोजित करवाना चाहती है तो वह एनआईए से संपर्क कर सकती है।


डॉ. अपर्णा ने बताया कि बच्चों के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पौष्टिक एवं संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद, व्यक्तिगत स्वच्छता और नियमित शारीरिक गतिविधियां बेहद जरूरी हैं। बच्चों को भोजन से पहले और बाद में हाथ धोने, साफ-सफाई रखने तथा जंक फूड का सेवन न करने के प्रति भी प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में आरएमओ डॉ. भवकीर्ति, एमटीएस अजय और पूनम का विशेष सहयोग रहा।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X