Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

“सवाल पूछने वालों को नहीं, नशा बेचने वालों को पकड़ो: कैंथ” | “गुलज़ार की मौत पर सरकार जवाब दे: कैंथ”

Updated on Wednesday, September 09, 2026 19:57 PM IST

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने गांव तूरबंजारा के गुलज़ार सिंह की मौत को बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना बताते हुए मान सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए हैं। कैंथ ने कहा कि गुलज़ार सिंह कोई राजनीतिक लाभ लेने के लिए सवाल नहीं कर रहा था। वह एक पिता था, जिसका बेटा नशे की लत में फंस चुका था और वह अपने बेटे को बचाने के लिए सरकार के प्रतिनिधि के पास फरियाद लेकर गया था। उसके द्वारा गांव में ‘चिट्टे’ की बिक्री को लेकर सवाल उठाना सरकार के लिए कार्रवाई करने का अवसर होना चाहिए था, न कि उसे चुप कराने का कारण। उन्होंने कहा कि यदि एक आम मजदूर अपने गांव में नशे की बिक्री को लेकर सवाल पूछने के बाद खुद को असुरक्षित, अपमानित या दबाव में महसूस करता है, तो यह पंजाब की कानून-व्यवस्था और लोकतंत्र दोनों के लिए गंभीर चेतावनी है। कैंथ ने कहा कि गुलज़ार सिंह के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि उसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए दबाव डाला गया था, तो इस दबाव के पीछे कौन था, क्यों था और उसकी मौत से पहले घटित घटनाओं की पूरी कड़ी क्या थी—यह सब जांच का विषय होना चाहिए। उन्होंने कहा, “मान सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि गुलज़ार सिंह द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब क्या था? क्या उसके गांव में नशा बिकता है या नहीं? यदि नहीं बिकता तो सरकार इसकी जांच करवाकर सच्चाई सामने लाए और यदि बिकता है तो नशा बेचने वालों को कौन बचा रहा है?”

कैंथ ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नशा खत्म करने के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार की वास्तविक सफलता विज्ञापनों और बयानों से नहीं, बल्कि नशे की सप्लाई लाइन तोड़ने और पीड़ित परिवारों को इंसाफ़ दिलाने से मापी जाएगी। भाजपा नेता कैंथ ने कहा कि “पंजाब में लोकतंत्र का मतलब यह नहीं कि केवल सत्ता में बैठे लोग बोलें और गरीब मजदूर सिर्फ सुनें। लोगों को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। सरकार का काम सवाल पूछने वाले को डराना नहीं, बल्कि सवाल का जवाब देना है।” उन्होंने कहा कि गुलज़ार सिंह की मौत का सच हर हाल में सामने आना चाहिए। “यह सिर्फ़ गुलज़ार सिंह के परिवार का मामला नहीं है। यह हर उस पंजाबी का मामला है जो अपने बच्चों को नशे से बचाना चाहता है और सरकार से जवाब मांगता है।”

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X